0 0
Read Time:4 Minute, 16 Second

डिजिटल भारत l झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। जगरनाथ महतो को हाल ही में स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए रांची से चेन्नई एयरलिफ्ट कर ले जाया गया था। वहीं उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत जेएमएम, कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा- ‘हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान जगरनाथ महतो का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की की शक्ति दे’।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- ‘आज हम सभी ने अपना अभिभावक, झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया। उन्होंने एक अभिभावक के रूप में हमेशा मुझे मार्गदर्शन दिया, कोरोना काल में उनके कार्य कुशलता ने हम सभी को प्रोत्साहित किया, खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और लड़ाई लड़ते रहे, आज भले ही वे मौत से हार गए लेकिन टाइगर हमेशा जिन्दा था जिन्दा रहेगा अपने कर्मो से। झारखंड आंदोलनमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका था, राज्य की जनता की सेवा के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे।

2020 में हुआ था कोरोना

जगरनाथ महतो 28 सितंबर, 2020 को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां 3 दिन तक इलाज कराने के बाद शिक्षा मंत्री को मेडिका में भर्ती कराया गया था। शिक्षा मंत्री हार्ट के भी मरीज थे। इसलिए डॉक्टरों की टीम विशेष निगरानी बनाए हुए थे।

मुख्यमंत्री सोरेन बोले- हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया।

चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

निधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।

लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नता के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें