0 0
Read Time:4 Minute, 15 Second

डिजिटल भारत l भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रमण कर रही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज दसवें दिन मझौली से होते हुए पनागर पंहुची, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, सांसद राकेश सिंह, क्षेत्रीय विधायक सुशील इंदु तिवारी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का पनागर में प्रवेश पर सिंगलदीप, पुरैना, सिंगोद में भव्य स्वागत हुआ, इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा पनागर बस स्टैंड पंहुची जहां आयोजित जन सभा में पनागर विधायक सुशील तिवारी “इंदु भैया” ने बताया कि बाईट सुशील इंदु तिवारी वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी ने जन आशीर्वाद यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संबोधन एवं बाईट प्रह्लाद पटेल जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने यात्रा के विषय में संबोधित किया संबोधन राकेश सिंह संबोधन वहीं कांग्रेस ने जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध जताते हुए कहा कि यह भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा नही जन विनाश यात्रा है

जन आशीर्वाद यात्रा में जिला ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी,आशीष दुबे,अभिलाषा पांडे,श्रीमती माया इंदु तिवारी,जिला ग्रामीण युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हर्ष इंदु तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर जैन, मोनू खरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रीना आनंद जैन, सर्वेश मिश्रा,श्रीमती प्रेमलता पटेल, जनमानस के साथ मंडल प्राधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचलन मंडल संयोजक आनंद जैन “मिंन्चू” आभार जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष डॉ सुभाष तिवारी ने किया । कांग्रेस ने यात्रा को बताया जनविनाश यात्रा, जल्द ही निकालेंगे जनाक्रोश यात्रा वहीं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विनोद श्रीवास्तव, तुलसीराम कुशवाहा, बेडिलाल कुशवाहा सहित उपस्थित कांग्रेसियों ने इस यात्रा का विरोध करते हुए इसे जन विनाश यात्रा नाम दिया, कांग्रेस नेता विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि आशीर्वाद स्वरूप नगर की जनता ने भाजपा को 10 वर्ष दिए, इन 10 वर्षों में पनागर में बेरोजगारों को नोकरी नही मिली, किसानों की समस्याओं को सुलझाने की बजाय उन्हें मंहगे दाम में मिलावटी खाद उपलब्ध कराई जा रही है, न स्वास्थ्य की व्यवस्था है, न रोजगार, न शिक्षा मिल रही है जनता इन्हें अब कैसा आशीर्वाद दे, प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, का जबाब देने का मन बना चुकी क्षेत्र की जनता अब इसका जबाब होने वाले चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर देने वाली है, जल्द ही पनागर क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रहे है, जो सम्पूर्ण पनागर विधानसभा में भ्रमण कर भाजपा शासन में फैली कुरीतियों ओर भ्रस्टाचार को जनता के सामने रखेंगे,

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें