0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

डिजिटल भारत I जबलपुर,महापौर जगत बहादुर अन्नू ने भाजपा पार्षदों के विरोध प्रदर्शन को बेतुका बताते हुए दो टूक कहा कि नेता प्रतिपक्ष गंभीरता से पद की गरिमा रखें, मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। बेमुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे जनता परेशान हो रही है। भाजपा पार्षदों के विरोध प्रदर्शन के कारण नगर निगम कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई है। अगर नेता प्रतिपक्ष और उनके पार्षद वास्तव में जनता का हित चाहते हैं तो आए कंधे से कंधा मिलकर विकास कार्य में योगदान दें। महापौर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनावी दौर में भाजपा के पार्षदों से जो कहा जा रहा है वे वह कर रहे हैं। जबलपुर नगर निगम में भाजपा ने 18 साल राज किया उसका हिसाब आज तक नहीं दिया गया है 18 साल का हिसाब जनता के समक्ष रख दें हम 5 माह का हिसाब पूरे सबूतों के साथ देंगे।

जबलपुर की जनता जवाब देंगी वो दिन दूर नहीं
महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब भाजपा सरकार और उनके नेताओं को जबलपुर की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायकों की करारी हार होगी क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने सिर्फ लोगों को ठगा है। विकास के नाम पर सिर्फ झुनझुना पकड़ाया गया है।

दीवाली के पहले मां नर्मदा में गंदे नाले नहीं मिलेंगे
महापौर ने कहा कि जो वादा जबलपुर की जनता के साथ किया गया है उसे पूरा किया जाएगा। नेताप्रतिपक्ष और उनके पार्षद आरोप लगाते हैं कि सत्तापक्ष अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है ये गलत है। हमने जो वादा किया है उसे पूरा किया जा रहा है। दीवाली के पहले मां नर्मदा में मिलने वाले नालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

सांसद के खिलाफ जाकर करो आंदोलन
महापौर ने कहा कि भाजपा पार्षद अगर सच में जनता के हितैषी और शहर विकास के लिए प्रतिबद्व है तो वह अपने सांसद के खिलाफ आंदोलन करें। सांसद से पूछा जाए कि उन्होंने शहर के लिए क्या किया, मध्यप्रदेश सरकार से पूछा जाए जबलपुर के विकास के लिए अब तक क्या किया है। अगर भाजपा पार्षद ऐसा करते हैं तो मैं स्वंय उनके साथ खड़ा हूं। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं बेमतलब का विरोध प्रदर्शन करना बंद करें और जबलपुर पर विकास की गति को आगे बढऩे दें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें