0 0
Read Time:4 Minute, 52 Second

डिजिटल भारत l भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए ‘‘इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड इंदौर’’ आयोजित किया गए थे, जिसमे सभी 100 स्मार्ट सिटी के द्वारा हिस्सा लिया गया था। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के मुख्य आतिथ्य में आज दिनांक 27 सितंबर 2023 को इंदौर शहर में आयोजित किया गया। जबलपुर स्मार्ट सिटी के इनक्यूबेशन सेंटर को इकनॉमी कैटेगरी में देश मे प्रथम स्थान दिया गया हैं। यह पुरुस्कार समारोह मीनिस्टरी ऑफ हाउसिंग अरबन अफेयर्स के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
जबलपुर स्मार्ट के इंक्युबेशन सेंटर को अर्थव्यवस्था श्रेणी में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया है, क्योंकि उसने नए उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और शहर में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र ने उत्कृष्ट उद्यमियों को उद्यमिता की भावना के लिए एक उपयुक्त माहौल, मेंटरशिप और संसाधन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ताकि वे अपने नवाचारी विचारों को सफल व्यवसायों में बदल सकें। स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करके और नवाचार को बढ़ावा देने के द्वारा, जबलपुर स्मार्ट सिटी ने न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिलाया है, बल्कि उसने मध्य भारत में उभरते व्यवसायों के लिए एक केंद्र के रूप में खुद को स्थापित किया है। यह सेंटर 2019 से स्थापित है एवं विगत चार वर्षों से लगभग 350$ स्टार्टअप लाभान्वित हुए है तथा 1000$ रोजगार सृजन हुए है। भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडिया सीड फंड का तीन करोड़ का अनुदान भी प्राप्त हुआ है जिसे उद्यमियों मे वितरित किया जा रहा है।
यह पुरस्कार के अथक प्रयासों और जबलपुर की जीवंत उद्यमिता की दिशा में है। हम स्टार्टअप्स का समर्थन करने और हमारे शहर की आर्थिक प्रगति में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही शहर को दूसरा पुरस्कार सिटी ऐप के सफल संचालन के लिए दिया गया जिसमे गवर्नेंस कैटेगरी मे तृतीय स्थान मिला। सिटी ऐप, जिसका उद्देश्य नागरिकों और स्थानीय प्राधिकृत अधिकारियों के बीच संवाद को सुगम बनाना है, ने शहरी सरकार के साथ नागरिकों के बीच के संवाद को क्रांतिकारी तरीके से बदल दिया है। यह ऐप नागरिकों के लिए मुद्दों की रिपोर्ट करने, जानकारी खोजने, शिकायत दर्ज करने और फीडबैक प्रदान करने के लिए एक-स्थान एक समाधान के रूप में कार्य करता है।
स्मार्ट सिटी जबलपुर के सीईओ चंद्र प्रताप गोहल, सहायक आयुक्त संभव अयाची एवं ई गवर्नेंस मैनेजर गजेंद्र सिंह, जी.आई.एस. एक्सपर्ट बालेंद्र शुक्ला एवं योगेश भालेराव ने ये अवार्ड प्राप्त किये। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक निदेशक एवं निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े, स्मार्ट सिटी सीईओ चंद्र प्रताप गोहल ने शहर के नागरिकों को बधाई दी एवं इसका श्रेय नगरवासियों को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही जबलपुर ने यह सफलता अर्जित की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें