0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

मुम्बई -इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार रात को मुंबई इंडियंस (MI) ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइंटस (GT) को 27 रन से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव ने पहली पारी की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर टूर्नामेंट में अपना पहला शतक पूरा किया।

सूर्या के शतक पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें गले लगाया, वहीं विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सूर्या की तारीफ की। विष्णु विनोद के एक शॉट पर सचिन तेंदुलकर ने तालियां बजाईं और मुंबई के 2 गेंदबाजों ने पहली-पहली गेंद पर विकेट लिए। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और उनका मैच पर इम्पैक्ट इस खबर में हम जानेंगे।

सूर्या ने लास्ट बॉल पर छक्का लगाकर पूरा किया शतक – मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने पहली पारी में 49 गेंदों पर 103 रन की नॉटआउट पारी खेली। उन्होंने पहली पारी के 20वें ओवर में अल्जारी जोसेफ की फुलर लेंथ बॉल को स्वीप कर स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह पारी की आखिरी गेंद थी। शतकीय पारी में सूर्या ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। सूर्या का यह IPL इतिहास का हाईएस्ट स्कोर है। उन्होंने तीन दिन के अंदर ही अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 35 गेंदों पर 83 रन की पारी खेल का IPL में अपना बेस्ट स्कोर बनाया था। सूर्या इस IPL सीजन में शतक लगाने वाले चौथे बैटर बने। उनका यह IPL करियर में पहला शतक है। वे टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 3 शतक लगा चुके हैं।

इम्पैक्ट: सूर्यकुमार के शतक से मुंबई ने 20 ओवर में 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह मुंबई का इस सीजन बेस्ट स्कोर है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें