0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

मुंबई देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हर पार्टी अपने- अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के बाद महाराष्ट्र सीटों के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। जिन पर अपना परचम लहराने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने लोकसभा में खुद के लिए 45 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। आज हम बात करेंगे मुंबई शहर के इसी दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट के बारे में। इस सीट से पूर्व रक्षा मंत्री और ट्रेड यूनियन लीडर दिवंगत जॉर्ज फर्नांडिस भी चुनाव लड़ चुके हैं। जॉर्ज फर्नाडिस साल 1967 में यहां से चुनाव लड़े थे और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था। इस सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस की बादशाहत कायम रही लेकिन बाद में यह सीट शिवसेना के कब्जे में आ गई। बहरहाल अब महाराष्ट्र का सियासी समीकरण काफी बदल चुका है। अब शिवसेना दो धड़ों में बंट चुकी है। ऐसे में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट अपने अपने उम्मीदवार इस सीट से उतारेंगे। ऐसे में यह मुकाबला और भी रोचक हो सकता है।

फिलहाल इस सीट से उद्धव ठाकरे गुट अरविंद सावंत सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा को पिछले चुनाव में हराया था। साल 2019 में इस सीट से 13 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, असली टक्कर शिवसेना के अरविंद सावंत और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा के बीच थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें