0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और गौतम गंभीर का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2023 में यह एक बार फिर खुलकर दुनिया के सामने आया था। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मई की शुरुआत में हुए मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत हो गई थी। यह पहला मौका नहीं था, जब विराट और गंभीर की मैदान पर आमना-सामना हुआ। 2013 आईपीएल में भी दोनों मैदान पर भिड़ गए थे।

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद का मानना है कि गौतम गंभीर ने जो किया वो जलन की वजह से है। टीम से बाहर चल रहे शहजाद ने नादिर अली के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैंने जो देखा, वह सचमुच दुखद था। मैं समझ सकता हूं कि अफगानिस्तान के उस खिलाड़ी (नवीन) और विराट कोहली के बीच मैदान पर क्या हुआ था। ये बातें होती रहती हैं, लेकिन जो बात आप समझ नहीं पा रहे हैं वो ये कि गंभीर अपने ही देश के खिलाड़ी को निशाना क्यों बनाएंगे, जो इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उन्होंने कोहली के खिलाफ जो इशारे दिखाए वो सही नहीं थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें