0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

मुंबई । अपने जन्मदिन के अवसर पर करण जौहर ने खास तरीके से “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” का फर्स्ट लुक साझा किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। दर्शकों को भी दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने का इंतजार है और अब फर्स्ट लुक ने फैंस के बीच उत्साह को बढ़ा दिया है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनाई गई एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। करण जौहर की नई फिल्म 28 जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। सोशल मीडिया पर भी रणवीर और आलिया का लुक जमकर वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट एक बार फिर देसी अवतार में नजर आने वाली हैं। चारों पोस्टर में उन्होनें माथे पर बिंदी लगा रखी है। साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर सिंह एक बार फिर अपने चुलबुले अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में रानी का किरदार निभाने नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह रॉकी का रोल प्ले कर रहे हैं।

"रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का पहला पोस्टर आउट, सामने आया आलिया भट्ट का देसी लुक, देखें यहाँ
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें