0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

डिजिटल भारत l शहर के अधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग की चपेट में आए दो कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंचे नगर निगम के दो दमकल वाहनों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
नगर निगम दमकल दमकल शाखा के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र अधारताल में संजीव गुप्ता की पेंट पेंट की फैक्ट्री है जिसमें गत रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

ज्वलनशील पदार्थ होने से देखते ही देखते आग भड़कने लगी। आस पास के लोगो ने तत्काल नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही 10 मिनट में ही दमकल वाहन पहुंच गए।


जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस समय फैक्ट्री के अंदर दो कर्मचारी काम कर रहे थे जबकि चौकीदार बाहर बैठा हुआ था। आग बुझाने के चक्कर में कर्मचारी केदारनाथ राय ओर राजाराम आग की चपेट में आकर झुलस गए जिसमें केदारनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केदारनाथ की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर निगम ने करीब आधे घंटे मशक्कत के बाद आग बुझा दी।
आग लगने की सूचना मिलते ही आईएसबीटी और रांझी से दमकल वाहन भिजवाए गए थे।

जिसके कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना आग आग फैल सकती थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें