0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

जबलपुर । अधारताल थाने में पदस्थ एक आरक्षक का शव छिंदवाड़ा में मिला। आरक्षक 14 अप्रैल से लापता था। मामले में छिंदवाड़ा और जबलपुर के सिविल लाइंस थाने की पुलिस जांच कर रही है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे स्थित पुलिस लाइंस में आरक्षक संतुलाल उईके (28 वर्ष) पत्नी भारती के साथ रहता था। वह अधारताल थाने में पदस्थ था।13 अप्रैल को रोजाना की तरह वह ड्यूटी गया। रात में वह घर लौटा। पत्नी के लिए खाना बनाया, जिसके बाद दोनों सो गए। 14 अप्रैल की सुबह भारती जागी, तो देखा कि घर के दरवाजे खुले थे। घर में न तो संतुलाल था और न ही उसकी बाइक। उसने पति को फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद मिला। तब वह सिविल लाइंस थाने पहुंची। जहां पुलिस ने गुम इंसान कायम किया गया। जांच में पता चला कि संतुलाल मूलत: छिंदवाड़ा का रहने वाला था। संतु के स्वजन ने पहचान की।त

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें