0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

डिजिटल भारत l पिछले करीब चार दिनों से छाया कोहरा और धुंध गुरुवार को हट गया। मौसम साफ हुआ तो सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए पर ठंड का असर बरकार रहा। वातावरण में घुली ठंडक के असर से धूप की चमक फीकी रही।

तीन से चार किमी की गति से दिन भर चली बर्फीली हवाएं लोगों को सिहराती रहीं। लोगाें ने गलाव वाली ठंड महसूस की। वहीं मौसम विभाग की माने तो मौसम साफ हो गया है अब दिन का तापमान स्थिर रहेगा पर रात में ठंड का असर बढ़ जाएगा। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। दिन का बढ़ा रात का कम हुआ तापमान-मौसम साफ होते ही दिन का तापमान भी करीब चार डिग्री तक उछल गया।

कोहरा, धुंध और शीतलहर के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री तक नीचे चला गया था जबकि गुरुवार को 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने के बावजूद वातावरण में गलाव वाली ठंड महसूस की गई। वही न्यूनतम तापमान में जरूर आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।

हवाओं में घुली बर्फीली ठंडक- मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से उत्तर पूर्वी हवाओं में बर्फीली ठंडक घुल गई है। जिससे वातावरण में गलाव वाली ठंड महसूस की जा रही है। अभी कुछ ऐसी ऐसी ही ठंडक महसूस की जाएगी।मौसम बाक्स- सूर्योदय- 6:53 बजेसूर्यास्त- 5:39 बजेतापमानअधिकतम 20.5न्यूनतम 8.4आर्द्रता – 85- 54

पूर्वानुमानमौसम साफ रहेगा, शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। पूर्वानुमान – अधिकतम – न्यूनतमजबलपुर06 जनवरी – 20.0 -11.007 जनवरी – 20.0 – 12.0कटनी06 जनवरी- 22.5- 7.507 जनवरी – 23.6 -8.5मंडला06 जनवरी – 18.0- 10.007 जनवरी -19.0 -11.0

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें