DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

भोपाल में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ, लाडली बहना आवेदन आय प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

0 0
Read Time:18 Minute, 4 Second

भोपाल में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ, 

लाडली बहना आवेदन आय प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

एमपी लाडली बहना योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ देखें

समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीके द्वारा महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 लागू करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानजी के द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में एमपीलाडली बहना योजना को आरंभ करने का ऐलान किया गया है। मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही MP लाडली बहनायोजना का संचालन किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana Form के तहत राज्य की निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। अगर आपमध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वकअंत तक पढ़ना होगा।

https://ladlilaxmi.mp.gov.in/llyhome.aspx
Contents


MP Ladli Bahana Yojana 2023 लाडली बहना योजना के तहत नहीं होगी आय प्रमाणपत्र की जरूरत Ladli Behna Yojana आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना के लिए जारी की गाइडलाइन लाडली बहना योजना के तहत 5 मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म 60,000 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ लाडली बहना योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक की पेंशन नहीं लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा  जून 2023 से लागू होगी Ladli Behna Yojana 2023 5 साल में खर्च होंगे 60 हजार करोड़ रुपए एमपी लाडली बहना योजना 2023 Key Highlights एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं MP Ladli Bahana Yojana 2023 के लिए पात्रता मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज MP Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें

MP Ladli Bahana Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए MP लाडली बहनायोजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यम वर्ग की बहनों और गरीब महिलाओंको राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि गरीब बहनों को 1000 रूपएप्रतिमाह प्रदान की जाएगी। यानी इस तरह 1 वर्ष में इस योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी।जोकि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

भोपाल में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के बिन्दु

मेरी बहनों, मैं चाहता हूँ कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लागू करने में आपको कोई दिक्कत या समस्या न आए। 

ये लाड़ली बहना योजना क्यों? 

हमारे देश की धरती पर माँ, बहन और बेटी का हमेशा सम्मान रहा है। हम बेटियों और बहनों को दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती मानते हैं। 

अगर विष्णु जी का नाम लेना है तो लक्ष्मीनारायण कहते हैं, कृष्ण जी का नाम लेना हो तो राधाकृष्ण कहते हैं और श्रीराम का नाम लेनाहो तो कहते हैं सीताराम। 

लेकिन कालांतर में बेटियाँ भेदभाव का शिकार हो गईं। 

मैंने अपने परिवार और अपने गाँव में देखा, बेटा पैदा हुआ तो ढोल बजते थे, गीत गाया करते थे, लड्डू बाँटे जाते थे!

अगर बेटी आ जाए, तो मुँह उतर जाता था! पढ़ेगा कौन, भैया पढ़ेगा और बेटी क्या करेगी?

यह देखकर मेरे मन में पीड़ा होती थी। मैं जब छोटा था, तब मेरी आवाज कोई नहीं सुनता था। मैं भाषण देता था कि बेटी है तो कल है, बेटी को आने दो!

एक बूढ़ी माँ ने कहा कि अगर बेटी आ गई, तो उसकी पढ़ाई और शादी का खर्च तू उठाएगा?

तब मैंने सोचा कि केवल भाषण से काम नहीं चलेगा, इसलिए जब विधायक-सांसद बना, तो अपने भत्ते से बेटियों की शादी करवानेलगा। 

जैसे ही आपके आशीर्वाद से मैं मुख्यमंत्री बना, तो मैंने सबसे पहले कन्या विवाह योजना बनाई। मैंने तय कर दिया कि गरीब बेटियों कीशादी भाजपा सरकार करवाएगी!

ये अलग बात है कि जब कमलनाथ की सरकार आ गई, तो ये योजना बंद कर दी और शादी करवाने के बाद भी पैसा नहीं दिया। 

मुझे लगा कि केवल कन्या विवाह से काम नहीं चलेगा। बेटी को बोझ नहीं, वरदान बनाना है। इसके लिए तय किया कि बेटी लखपतिपैदा होगी। 

इसलिए बनी लाड़ली लक्ष्मी योजना। इसमें तय किया कि बेटी के पैदा होने पर उसके खाते में 30,000 रुपये डालेंगे, 21 साल की होनेपर 1 लाख 18 हजार रुपये मिल जाएंगे। आज 44 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मी मध्यप्रदेश में हैं। 

इसके बाद तय किया कि स्कूल जाने के लिए किताबें, यूनिफ़ॉर्म और साइकिल की व्यवस्था भी बेटियों के लिए की जाएगी। 

हमने गरीब गर्भवती मजदूर बहन को 16,000 रुपये देने की योजना बनाई।  

हमने लगातार योजनाएँ बनाई लेकिन कमलनाथ ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया। 

मेरे मन को शांति नहीं मिली। गरीब बहन हजार-हजार रुपये के लिए परेशान हो जाती है, मैंने देखा है। मायके जाने के लिए भी कई बारपतिदेव पैसे नहीं देते थे। 

मैं यही सोचता था कि वो दिन कब आएगा, जब मेरी बहनों को हजार रुपये के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 

मैंने सोचा कि सगा भैया साल में एक बार रक्षाबंधन पर आता है और बहनों को उपहार देता है। मेरे मन में आया कि तू भी तो कुछ दे। मैंनेये भी सोचा कि साल में एक बार नहीं, सालभर कुछ दूंगा। 

इसी विचार में से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनी। भाजपा की सरकार ने तय किया कि जितनी भी गरीब और निम्न मध्यमवर्गीयबहनें हैं, जिनके परिवार की आमदनी ढाई लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम है, या जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, तो और कोई शर्तनहीं है, ऐसी सभी बहनों को हर महीने 1,000 रुपये भेजूँगा। 

साल में मिलेंगे 12,000 रुपये, दो बहूएँ हुईं तो 24,000 रुपये, घर में सास हुई तो उनकी पेंशन को 1,000 रुपये कर दूंगा, अगर पतिकिसान हैं तो उनको किसान सम्मान निधि के 10,000 रुपये मिलेंगे, इससे साल में एक परिवार को 56,000 रुपये की मदद मिलजाएगी। 

इससे मेरी बहनों की इज्जत भी बढ़ेगी और सास-बहू का प्रेम भी बढ़ जाएगा। बहनें इन पैसों का सदुपयोग करेंगी और जरूरत पड़ने परअपने पति को भी पैसे दे देंगी। 

ये बहनों की जिंदगी बदलने का महाअभियान है। 

जब कमलनाथ आए तो उन्होंने बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को आहार अनुदान राशि देना बंद कर दिया था। 

मेरी बहनों, आपको कोई भी प्रमाणपत्र बनवाने की जरूरत नहीं है, केवल लिख देना, तुम्हारा भैया मान लेगा। 

शहर में तुम्हारे वॉर्ड में शिविर लगेगा। गाँव में भी शिविर लगाऊँगा। किसी दलाल के चक्कर में मत आना। कोई भी दलाली करे, तो 181 पे फोन कर देना, हथकड़ी लगवाकर जेल भिजवा दूंगा। 

एक ही दिन में फॉर्म नहीं भरवाना। हम अपने कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। एक दिन में 30 आवेदन भरे जाएंगे।जब तक आवेदन पूरे नहीं भरे जाएंगे, तब तक शिविर लगे रहेंगे। आपको आपके मोहल्ले में सूचना दी जाएगी। परेशान होने की जरूरतनहीं है। 

25 मार्च से आवेदन भरवाना शुरू होंगे। सभी के पास बैंक खाते हैं, कोई रह गई हो, तो चिंता मत करना, खाते भी खुलवा दूंगा। 

25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे, जरूरत पड़ी, तो इसे आगे बढ़ा दूंगा। 23 से लेकर 60 साल तक की बहनों के फॉर्म भरेजाएंगे। 

10 जून को 1,000 रुपये की पहली किश्त बहनों के खाते में आ जाएगी। 

आप सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। 

मैंने सारी शराब दुकानों के अहाते बंद करने का निर्णय लिया है। अगर कोई मासूम बेटी के साथ दुराचार करेगा, तो उसे फाँसी पर लटकादूंगा। 

मेरी बहनें इज्जत और मान-सम्मान से जियेंगी, तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सफल हो जाएगा। बहनें मेरे लिए दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती हैं। 

तुम्हारी जितनी तकलीफें हैं, भगवान उन्हें मुझे दे दें और तुम्हारी आँखों में कभी आँसू न आएँ, मेरी ऐसी प्रार्थना भगवान से है। 

सभी बहनें अगर मुझ से सहमत हैं, तो संकल्प लें कि अपने भैया का साथ देंगी और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार केसाथ चलेंगी!

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
mahila divas

दुनिया में मौजूद हर एक महिला की ताकत का जश्न 

0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second

International Women’s Day 2023

https://www.facebook.com/DIGITALBHARATNEWSJABALPUR

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा. यह दिन महिलाओं की उन्नति, उन्हें विकास के अवसर प्रदान करने और समाज में पुरुषों के समान खड़े होने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से मनाते हैं । दुनिया के कई देशों की महिलाओं को लिंग भेद के कारण असमानता का सामना करना पड़ता है । पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाने और महिला अधिकारों के बारें में जागरूक करने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं । इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों, जागरुकता अभियानों का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश की कई ऐसी महिलाएं शामिल होती हैं, जिनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा और आदर्श बन गया है। फोब्स 2022 में 100 सबसे दमदार महिलाओं की लिस्ट जारी की है । विश्व महिला दिवस पर विश्व की सबसे सशक्त महिलाओं के बारे में जानेंगे। ये रहीं दुनिया की पांच दमदार महिलाएं, जो हमेशा चर्चा में रहती हैं। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

दुनिया की 100 सशक्त महिलाओं की सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम लगातार चौथी बार आया है । वह सूची में 36वें नंबर पर रहीं। सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं जो लगातार वित्त मामलों को संभाल रही हैं। वह इसके पहले देश के रक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं। 

किरण मजूमदारशॉ

किरण मजूमदार शाॅ भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर हैं। ये दवा उत्पादन के क्षेत्र की बड़ी कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1978 में हुई थी। किरण मजूमदार भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं । उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

फाल्गुनी नायर

नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 19 फरवरी 1963 को हुआ था। फाल्गुनी नायर एक बिजनेस विमेन हैं जिनकी कंपनी इन दिनों देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है। खुद फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं। 

कमला हैरिस

दुनिया की सबसे सशक्त महिलाओं की सूची में कमला हैरिस का नाम शामिल है। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद पर कार्यरत हैं। कमला हैरिस पहली एशियाई अमेरिकी महिला हैं, जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति नियुक्त हुई हैं।

आजादी के बाद भी भारतीय राजनीति में महिलाओं का खूब दबदबा, सियासत में है इनकी चमक बरकरार

International Womens Day 2023: भारतीय राजनीति में महिलाओं का दबदबा पुराने समय से रहा है. आज भी हर पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. इन्‍होंने बड़ी-बड़ी जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभाया भी है. आजादी के पहले से लेकर आज तक राजनीति में महिला नेत्रियों का डंका देशभर में बजता रहा है. सोनिया गांधी, स्‍वर्गीय शीला दीक्षित, प्रतिभा देवी पाटिल, मीरा कुमार जैसी दिग्‍गज महिला नेताओं ने समाज में यह भरोसा दिलाया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं. ‘अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर जानते हैं, देश की कुछ प्रचलित राजनीतिक महिला नेताओं के बारे में.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Cholesterol को तुरंत कम देगी ये समर ड्रिंक

0 1
Read Time:3 Minute, 22 Second

छाछ सेवन से आप आसानी से शरीर में जमा गंदगी और खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर कर सकते हैं.

इसके पीछे आज के समय की खराब जीवनशैली और खान-पान का बहुत बड़ा हाथ है. लेकिन गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है इसके कई कारण होते हैं ज्यादा ऑयली चीजों का सेवन और फिजीकली एक्टिव न होना आदि. अगर आप समय रहते ही शरीर में बढ़ते खराब कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल नहीं करते हैं तो इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे- हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में आज हम आपको कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए छाछ के फायदे बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप आसानी से शरीर में जमा गंदगी और खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं (Dairy product in cholesterol) खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में छाछ कैसे होती है मददगार…..

छाछ कैसे करती है कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल (how to control cholesterol)

हाई कोलेस्ट्रॉल से होने वाली बीमारियां

मोटापा
हार्ट अटैक
कोरोनरी आर्टरी डिजीज 
ट्रिपल वेसल डिजीज

हाई बल्ड प्रेशर
डायबिटीज

https://www.facebook.com/photo/?fbid=655329473267395&set=a.499941365472874

छाछ कैसे करती है कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल (how to control cholesterol)

 छाछ में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, गुड बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड और कैल्शियम जैसे सेहतमंद गुण मौजूद होते हैं जोकि आपके शरीर में बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं. ऐसे में आप कोलेस्ट्रॉल को मेंटेंन करने के लिए छाछ को डाइट में जरूर शामिल करें. 

अगर आप छाछ का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. छाछ में सोडियम की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो किडनी रोग से जूझ रहे लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

अगर आपको सर्दी जुकाम है तो भी छाछ का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो भी छाछ पीने से परहेज करें. इसके अलावा एग्जिमा की समस्या में छाछ के सेवन से आपकी स्किन पर जलन और खुजली बढ़ सकती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें.

@newsdigitalbharat

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

नारी अचीवमेंट सम्मान-नेशनल मीडिया फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

1 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

100 से अधिक महिलाओं का किया जाएगा सम्मान

100 से अधिक महिलाओं का होगा सम्मान
https://instagram.com/digitalbharat_official?igshid=YmMyMTA2M2Y=

नेशनल मीडिया फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया जा रहा है 5 फरवरी को सुश्री सोनिया वाकुलकर ने बताया प्रति 4 वर्षों से नेशनल मीडिया फाउंडेशन महिलाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित करता आ रहा है । इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हमने 2023 अचीवमेंट अवार्ड अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया है, 5 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से होगा भक्ति धाम आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने इसमें मुख्य अतिथि जगत बहादुर अनु महापौर, राजेंद्र जैन, अशोका नंद जी महाराज, यामिनी अन्नू, मनीषा रोहाणी आदि उपस्थित रहेंगे।

https://instagram.com/digitalbharat_official?igshid=YmMyMTA2M2Y=
Happy
Happy
67 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
33 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी इतनी राशि

0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

डिजिटल भारत I आज शनिवार 4 मार्च को मानस भवन के प्रेक्षागृह में लाइव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा I

दिनांक 04 मार्च 2023 को दोपहर 01ः00 बजे से बेबकास्ट भारत वी.सी. के द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना एवं म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम का ऑन लाइन लाईव प्रसारण का आयोजन मानस भवन के प्रेक्षागृह में किया गया है।
निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने उपरोक्त कार्यक्रम के लिए उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, जी.एस. मरावी, नवीन लोनारे, सहायक आयुक्त संभव मनु अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, प्रभारी उद्यान अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, प्रभारी सहायक यंत्री संदीप जायसवाल, उपयंत्री अजय लवाना, सी.ई.ओ. जेसीटीएसएल सचिन विश्वकर्मा, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी संजय मिश्रा, एवं समस्त संभागीय अधिकारी आदि को भी अलग-अलग कार्यो का आवंटन कर समय के पहले सारी व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना एवं म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के द्वारा लगातार अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने की दिशा में साकारात्मक पहल की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप आज उपरोक्त हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी नोडल अधिकारी उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव एवं सहायक नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन से समन्वय बनाकर कार्य संपादित करेगें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

होली में डीजे पर रहेगा प्रतिबन्ध,होली पर्व को लेकर शांति समिति

0 0
Read Time:56 Second

डिजिटल भारत I होली में डीजे पर रहेगी रोक

दिनेश चौरसिया कटंगी जबलपुर

कटंगी. होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक कटंगी थाना के प्रांगण में बुधवार को आयोजित की गई। विशेष रूप से बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे और साउंड बॉक्स पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के सम्बंध में निर्णय लिया गया।

टीआई शिवमंगल सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अमिताभ साहू नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश ताम्रकार, पूर्व पार्षद डॉ. शैलेंद्र यादव,दिनेश चौरसिया,संदीप बजाज, अशोक सेन सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

आगामी दिनों में पड़ने वाले त्योहार होली, शब-ए-बारात को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने ली राजपत्रित

0 0
Read Time:7 Minute, 47 Second

अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक, दिये कार्यवाही के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश

डिजिटल भारत I आगामी दिनों में पड़ने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर मे दिनॉक 2-3-23 को रात्रि 9 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा बैठक ली गयी।
बैंठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल तथा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने होली पर्व एवं शब-ए – बारात को दृष्टिगत रखते हुये बैठक मे उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा शहर एवं देहात थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि होलिका प्रतिमायें पारम्परिक स्थानों पर ही रखी जायें। थाना क्षेत्र में विगत पॉच वर्षो में होली के दौरान जहॉ-जहॉ विवाद हुये है उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये सभी के विरूद्ध अनिवार्य रूप से प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये सभी का फायनल बाउंड ओवर करवायें, ताकि बंधपत्र का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध धारा 122 जाफौ के तहत कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही विवादित स्थानो में आवश्यक रूप से भ्रमण करते हुये निगाह रखें साथ ही अपने सूचनातंत्र को मजबूत करें, जिससे क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी असामाजिक गतिविधियो की जानकारी आपकेा तुरंत मिल सके।
सूचनातंत्र को मजबूत करने हेतु थाना स्तर पर होलिका उत्सव समितियों एवं शांति समिति की बैठक आपके द्वारा ली गयी है, बैठक के दौरान जो भी सुझाव आये है उस पर अमल करें, तथा जो समस्याये आयी है यदि वह पुलिस से सम्बंधित है तो उसका तत्काल निराकरण करें, यदि किसी अन्य विभाग से सम्बंधित है तो सम्बंधित विभाग से चर्चा कर उसका निराकरण करायें। छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निश्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। मोहल्ला समिति, नगर रक्षा समिति , ग्राम रक्षा समिति का व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग लें, जो भी अच्छा कार्य करते है, उन्हे पुरूस्कृत करायें।
होली खेलने के बाद लोग नर्मदा नदी के घाटों एवं तालाबों तथा नहर में नहाने जाते हैं एैसे स्थानों पर होमगार्ड एवं स्थानीय तैराकों की व्यवस्था अनिवार्यरूप से की जाये।
सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि शासकीय वाहन दुरूस्त हालत मे होें, यदि उसमे कोई कमी है तो तत्काल ठीक करा लें, वाहनो में बलवा ड्रिल सामाग्री, टियर गैस सामग्री , टार्च, रस्सा, वीडियों कैमरा आवश्यक रूप से रखे,।
इसके साथ ही आपने थानों में लंबित धारा 363 भादवि के प्रकरणों में गुम बालक/बालिकाओं की तलाश पतासाजी कर शीध्र दस्तयाबी हेतु आदेशित करते हुये कहा कि सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों की समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता से विनम्रता पूर्वक चर्चा करें एवं उनकी जो भी शिकायत है वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीप्रद निकाल करें तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत करायें।
मान्नीय न्यायालयों के द्वारा जारी समंस एवं वारंट की तामीली प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूचि लेकर की जाये इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये।
महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गाे के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये राहत पहुचंाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहंी होना चाहिये, आपके द्वारा की गयी कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए । अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरणों में पीड़ित को तत्काल राहत राशि दिलाई जाये।
आपने सभी को निर्देशित किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थ/नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त आसामाजिक तत्वों तथा काला बाजारी करने वालों/मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों तथा संगठित जुआ सट्टा खिलाने वालों, को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।
इसके साथ ही आपने त्रिवार्षिक तुलनात्मक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (107/116 जाफो, 110 जा.फौ, जिला बदर, एन.एस.ए.) एवं माईनर एक्ट (जुआ-सट्टा, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, ) की भी विस्तार से समीक्षा करते हुये आदेशित किया कि प्रतिदिन शाम को गणना के पश्चात अधिक से अधिक बल के साथ थाना क्षेत्र के अपराध संभावित क्षेत्र एवं पूर्व में जहॉ पर चेन/मोबाईल स्नेचिंग एवं चाकू बाजी की घटनायें हुई है प्रभावी पैट्रोलिंग करते हुये थाना क्षेत्र के गुण्डे बदमाश/चाकूबाज/पूर्व मे पकडे गये लुटेरों की चैकिंग करते हुये सक्रीय गुण्डे बदमाश एवं चाकू बाजों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

वित्‍त मंत्री जगदीश देवड़ा का बजट भाषण… स्कूलों के खाली पदों पर भर्ती, रामराजा लोक, एक लाख नौकरियां दी जाएंगी

0 0
Read Time:13 Minute, 26 Second

मध्य प्रदेश विधानसभा में पहली बार पेपरलेस बजट यानी ई-बजट पेश किया गया
 डिजिटल भारत l मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में आज 2023-24 का बजट पेश किया। सुबह 11 बजे सदन में वित्‍त मंत्री का बजट भाषण शुरू होते ही विपक्षी विधायकों में सदन में हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के हंगामे के बीच वित्‍त मंत्री अपना बजट भाषण पढ़ना जारी रखा। उन्‍होंने जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ अपना बजट भाषण प्रारंभ किया। वित्‍त मंत्री द्वारा करीब 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस बजट की खास बात यह है कि इसमें जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। विपक्षी विधायकों द्वारा खासकर रसोई गैस की कीमत बढ़ाए जाने को लेकर विरोध जताया गया। गौरतलब है कि 01 मार्च यानी आज से ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण में कहा कि हमारा बजट समावेशी बजट है। जनता का विश्वास और सरकार के प्रयास से मिलकर काम कर रहे हैं।

विपक्षी सदस्‍यों का हंगामा, सीएम शिवराज ने की शांत रहने की अपील

विपक्षी विधायकों के लगातार हंगामे को देखते हुए सीएम शिवराज ने उठकर विपक्ष से कहा, बजट भाषण में हंगामा नहीं करना चाहिए। विरोध करने का यह समय नहीं है, बजट भाषण सुन लीजिए। वित्तमंत्री ने कहा, यहां कपड़े फाड़ने का काम मत करो। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महंगाई बढ़ा दी गई है इसको लेकर ही विरोध हो रहा है और सभी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रसोई गैस के दाम हमने नहीं बढ़ाए हैं।

मेधावी छात्राओं को स्‍कूटी, सीएम राइज स्‍कूलों के लिए 3220 करोड़

वित्‍त मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विगत वर्षों में 17000 शिक्षक की भर्ती की गई। शिक्षा के लिए बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले 8000 करोड़ रुपए ज्यादा का प्रविधान किया गया है। मध्यप्रदेश में शुरू होगी मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना। प्रदेश के लगभग 5 हजार विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मिलेगी स्कूटी। सीएम राइज स्कूलों के लिए 3230 करोड़ रू का प्रावधान।

एमबीबीएस की 1550 सीटें बढेंगी

मध्यप्रदेश के 25 चिकित्सा महाविद्यालयों को क्रियाशील बनाने के लिए 400 करोड़ रू का प्रावधान। एमबीबीएस की सीटें 2055 से बढ़ाकर 3605 की जाएंगी। चिकित्‍सा के पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए 649 सीटों से बढ़ाकर 915 सीटें की जाएंगी। डिफाल्‍टर किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी।बच्चों बुजुर्गों के कल्याण के लिए सरकार 1000 करोड़ का बांड जारी करेगी। इंदौर भोपाल में मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ का प्रविधान। धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 358 करोड़ का प्रविधान किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष में तीर्थ यात्रियों को वायुयान से भी यात्रा कराया जाना प्रस्तावित है। हवाई पट्टियों के विस्तार के लिए 80 करोड़ का प्रस्ताव।

सड़कों के विकास के लिए 10 हजार 182 करोड़

उन्‍होंने अपने बजट भाषण में आगे कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिंदी में पढ़ाई कराई जा रही है। मध्यप्रदेश में मिलेट्स मिशन शुरू किया जाएगा। 105 नए रेल ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहते हैं। सभी ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। सड़कों के लिए 10 हजार 182 करोड़ का प्रविधान किया गया। घुमंतू जातियों के रोजगार के लिए 952 करोड़ रुपये का प्रविधान किया जा रहा है। सड़कों के लिए 10 हजार 182 करोड़ का प्रविधान किया गया। 11 हजार एकड़ में सुगंधित खेती की जाएगी।

खेल विकास के लिए 738 करोड़

वित्‍त मंत्री ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में हमारे प्रदेश का योगदान 3.6 % से बढ़कर अब 4.8 % हो चुका है। वर्ष 2011-12 प्रति व्यक्ति आय 30 हजार 497 रुपये थी, अब 2022-23 में साढ़े तीन गुना तक बढ़कर 1 लाख 40 हजार 585 हो गई है! उन्‍होंने कहा कि सरकार ने लाडली बहना योजना की सौगात दी है। सभी सदस्यों ने मेज थपथपाते इसका स्वागत किया। इस योजना के लिए बैंक खाते में 1000 रुपये प्रति माह की राशि जमा की जाएगी। आठ हजार करोड़ रुपए लाडली बहना योजना के लिए किया गया। शिक्षा के लिए बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले 8000 करोड़ रुपए ज्यादा का प्रविधान किया गया है। खेल विभाग के लिए 738 करोड का बजट आगामी वित्त वर्ष के लिए किया जाएगा। 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा एक ही परिसर में रहे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महिला स्व सहायता समूह के लिए 660 करोड़ का प्रविधान। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 3200 करोड़ का प्रविधान।

प्राकृतिक खेती को देंगे बढ़ावा

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि निजी विकास कर्ताओं द्वारा ईडब्ल्यूएस के पक्ष में निष्पादित विक्रय लेखों पर शुल्क 5% से घटाकर शून्य किया इससे प्रतिवर्ष साढ़े तीन हजार ईडब्ल्यूएस हितग्राहियों को 9 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी। विकास अनुज्ञा के एवज में विकास करता द्वारा स्थानीय निकायों के पक्ष में भूखंड बंधक रखे जाने पर निष्पादित बंधक विलेज प्रदेश स्टांप शुल्क को हटाया गया। विकासकर्ता को विक्रय का अधिकार देने वाले विकास अनुबंध पर देय शुल्क 2.5% से घटाकर 1.5% किया गया। बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राविधान किया गया है। 2025 तक सिंचाई क्षमता 65 लाख हेक्टेयर की जाएगी।

ग्‍वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा में खुलेंगे स्‍किल सेंटर

ग्लोबल स्किल पार्क में प्रतिवर्ष 6 हजार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्वालियर, जबलपुर, सागर व रीवा में भी स्किल सेंटर प्रारंभ होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी अल्पसंख्यक, विमुक्त, घुमंतू व अर्द्ध-घुमंतू वर्ग के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 252 करोड़ रुपये का प्रविधान है। महिला स्वसहायता समूहों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना के अंतर्गत 660 करोड़ रुपये का प्रविधान प्रस्तावित है।

14 हजार 82 करोड़ रुपये से होगा नगरीय विकास

वित्‍त मंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में 3346 गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। आयुष के 200 हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर शीघ्र शुरू किए जाएंगे। सागर में संत रविदास स्मारक बनेगा। नगरीय विकास के लिए 14 हजार 82 करोड़ का बजट। नई शिक्षा नीति के लिए 277 करोड़ का बजट प्रविधान। मातृत्व वंदना योजना के लिए 467 करोड़ का बजट। दिव्यांग बुजुर्ग के लिए 3986 करोड़ का बजट। प्रसूति सहायता योजना के लिए 400 करोड रुपए का बजट प्रविधान।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने कहा कि जनता से चार हजार सुझाव प्राप्त हुए थे उनमें से अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया है। हम प्रधानमंत्री उन्‍होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक परिदृश्य में शेर की तरह दहाड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। सकल घरेलू उत्पाद में 16% से ज्यादा की वृद्धि चालू मूल्यों पर हुई है। नारी के सशक्त होने पर परिवार सशक्त होता है। जिससे प्रदेश और देश सशक्त बनता है। माता के गर्भवती होने पर पोषण की व्यवस्था, कन्या के जन्म पर लाडली लक्ष्मी योजना, स्कूलों में पुस्तक, गणवेश दिया जा रहा है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महिला स्व सहायता समूह के 47 लाख सदस्यों ने न सिर्फ अपने स्वयं के आर्थिक लाभ के लिए बल्कि राज्य के लिए योगदान दिया है। वित्‍त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश का देश में पहला स्थान है।

गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार के चौथे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। खास बात यह है कि यह मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला पेपरलेस बजट यानी ई-बजट है। वित्तमंत्री ने टैबलेट से बजट भाषण का पाठ किया और विधायकों को भी इस दौरान टैबलेट दिए गए हैं, जिसमें उन्‍होंने बजट भाषण को देखा। अधिकारियों और मीडिया समेत अन्य लोगों को पेन ड्राइव की कापी दी गई है।

गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

उधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में हंगामा किया।विधानसभा में कांग्रेस के कुछ विधायक गैस के सिलेंडर लेकर पहुंचे। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने कहा कि रसोई गैस के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। सरकार बजट में वैट की दर कम करके जनता को राहत देनी चाहिए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्‍हें मुख्‍य द्वार पर रोक दिया।

कैबिनेट ने दी बजट भाषण को मंजूरी

बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट भाषण का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की अध्यक्षता में विधानसभा (कैलाश) समिति कक्ष क्रमांक 1 में मंत्री परिषद की बैठक वंदेमातरम गान के साथ आरंभ हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

फीका पड़ा होली का रंग! घरेलू रसोई गैस 50 रुपये महंगा, कॉमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम

0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second


डिजिटल भारत I होली का त्‍योहार आने से ठीक पहले रसोई गैस सिलेंडर ने महंगाई की ‘आग’ भड़का दी है. घरेलू बाजार में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. राजधानी दिल्‍ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रुपये पहुंच गया है. पहले यहां 1053 रुपये में सिलेंडर मिलता था. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में करीब 8 महीने बाद बढ़ोतरी की गई है.

इससे पहले 6 जुलाई, 2022 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 1052.50 रुपये के बजाए अब 1102.5 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में भी एलपीजी सिलेंडर 1079 रुपये से बढ़कर 1129 पहुंच गया है. वहीं, चेन्‍नई में 1068.50 रुपये की जगह 1118.5 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर बिक रहा है.


कॉमर्शियल सिलेंडर ने भी दिया झटका
सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 350 रुपये से ज्‍यादा बढ़ा दिए हैं. दिल्‍ली में अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1769 रुपये के बजाए 2119.50 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में 1870 रुपये में मिल रहा कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2221.50 रुपये में मिलेगा. मुंबई में अभी तक 1721 रुपये में मिल रहा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2071.50 रुपये में मिलेगा. चेन्‍नई में भी अभी तक 1917 रुपये में मिल रहा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब बढ़कर 2268 रुपये में पहुंच गया है.

यूपी में अभी नहीं बदले रेट
सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मार्च से नई दरें लागू कर दी हैं, लेकिन यूपी में अभी रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं दिख रही. राजधानी लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1090.50 रुपये ही दिख रही, जबकि नोएडा में भी रसोई गैस 1050.50 के पुराने रेट पर ही मिल रहा. हालांकि, जयपुर में यह बढ़कर 1106.50 रुपये, पटना में 1201 रुपये, 1111.50 रुपये और बैंगलोर में 1105.50 रुपये पहुंच गया है.


सबसे ज्‍यादा खपत रसोई में
अगर एलपीजी सिलेंडर के खपत की बात की जाए तो सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल रसोई में होता है. सरकारी तेल कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में एलपीजी की 90 फीसदी खपत रसोई में हुई, जबकि 8 फीसदी इंडस्ट्रियल यूज रहा. इसके अलावा वाहनों में भी 2 फीसदी एलपीजी सिलेंडर का इस्‍तेमाल किया गया. सरकार उज्‍ज्‍वला योजना के तहत करीब 8 करोड़ लाभार्थियों को सालभर में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मुहैया कराती है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

मॉं नर्मदा में मिलने वाले गंदे पानी को रोकने की दिशा में महापौर के प्रयास तेज

0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

डिजिटल भारत I पूज्य स्वामी गिरीशानंद जी और मुक्तेश्वरानंद जी महाराज के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने किया नर्मदा के तटों का निरीक्षण

सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने की दिशा में भी नई सड़क का निर्माण, पार्किंग एवं अन्य पहल करने अधिकारियों को दिये निर्देश

नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के निर्देशानुसार शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मॉं नर्मदा के तटों पर भी बेहतर साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जा रही है। महापौर की पहल पर ही मॉं नर्मदा में मिलने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए भी तेजगति से नगर निगम काम कर रहा है। जिसका निरीक्षण आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, पूज्य स्वामी गिरीशानंद जी महाराज, मुक्तेश्वरानंद जी महाराज, एवं एम.आई.सी. सदस्य तथा स्वास्थ्य प्रभारी अमरीश मिश्रा और पूर्व एम.आई.सी. सदस्य मनीष दुबे के साथ किया। मॉं नर्मदा के तटों का निरीक्षण कर महापौर ने गंदे नालों से मिलने वाले पानी को रोकने के लिए लगाने वाले एस.टी.पी. प्लांट स्थल का भी निरीक्षण किया और तेज गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
महापौर ने बताया कि बहुत शीघ्र ही एस.टी.पी. प्लांट लगाकर मॉं नर्मदा नदी में मिलने वाले गंदे एवं प्रदूषित पानी को फिल्टर कर स्वच्छ किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने तटों एवं आस-पास के सभी क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था रखने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।
गौरतलब है कि महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा महापौर पद संभालने के तत्काल बाद ही घोषणा के अनुरूप मॉं नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मलता प्रदान करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिये गए, जिसके परिणाम स्वरूप 17.50 करोड़ रूपये के टैण्डर जारी कर कार्रवाई प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र ही तटों के ऊपर एस.टी.पी. प्लांट लगाकर गंदे पानी के बहाव को रोका जायेगा। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %