DIGITAL BHARAT

एक भारत उत्कृष्ट भारत

फिल्म कुत्ते नें की ओपनिंग डे पर महज 1.5 करोड़ की कमाई, नहीं चली फ़िल्म

0 0
Read Time:4 Minute, 24 Second

डिजिटल भारत l मल्टी स्टारर फिल्म कुत्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के डायरेक्शन मेंबनी इस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन सामने आ चुका है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.5 करोड़ रुपए काकलेक्शन किया है, जो कि बेहद निराशाजनक है। अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स से सजी इसफिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि पहले दिन कुत्ते का कलेक्शन तकरीबन 8 से 10 करोड़ का होगा, लेकिन फिल्म ऐसा करने मेंअसफल रही है। जहां एक तरफ रीजनल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही हैं, वहीं पहले दिन इस बॉलीवुड फिल्म केआंकड़े भी मायूस कर देने वाले हैं।

थुनिवु का बॉक्सऑफिस कलेक्शन
अजीत कुमार और मंजू वारियर स्टारर फिल्म थुनिवु ने तीसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 9.9 करोड़ का बिजनेस किया है। केवलतमिलनाडु में ही फिल्म ने 8.55 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं तेलंगाना में 0.33, कर्नाटक में 0.8 केरल में 0.2 करोड़ और बाकीराज्यों में फिल्म ने 10 लाख रुपए की कमाई की। ओपनिंग डे की बात करें तो थुनिवु ने 24.59 का कलेक्शन किया था।

बॉक्स ऑफिस पर रीजनल सिनेमा का जलवा
थलपति विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर वारीसु लगातार तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतर परफॉर्म कर रही है। फिल्म नेशुक्रवार को इंडिया में करीब 11 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं तीसरे दिन वर्ल्ड वाइड फिल्म में 15 करोड़ की कमाई की है। केवलतमिलनाडु में ही फिल्म ने 9 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं कर्नाटक में करीब 80 लाख, केरल में 40 लाख और अन्य राज्यों में 80 लाखका कलेक्शन किया है। जो कुत्ते के ओपनिंग डे कलेक्शन से 8 गुना ज्यादा है।

ओपनिंग डे की बात करें तो वरीसू ने पहले दिन इंडिया में करीब 31.47 करोड़ की कमाई की थी। वहीं सिर्फ तमिलनाडु में ही फिल्म काकलेक्शन 20.15 करोड़ से ज्यादा का था।

वाल्टेर वैरईया का बॉक्सऑफिस कलेक्शन
चिरंजीवी, रवि तेजा, श्रुति हसन स्टारर फिल्म वाल्टेर वैरईया को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म ने आंध्र प्रदेश औरतेलंगाना में दमदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 49 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहींइंडिया की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 39.2 करोड़ रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की है, वहीं कर्नाटक और अन्य राज्यों में फिल्म का कलेक्शन 3.4 करोड़ रहा है। कुत्ते की तुलना में सभी रीजनल फिल्मों का ओपनिंग डेकलेक्शन ज्यादा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

सोशल मीडिया स्टार बनने का सीक्रेट

0 0
Read Time:15 Minute, 17 Second

डिजिटलभारत l Instagram Reels हों या फिर YouTube Videos  इन्हें देखते हुए बहुत से लोगों के मन में एक सवाल आता है. ‘ऐसा तो मैंभी कर सकता हूं’. सोशल मीडिया ने कई अनजान चेहरों को बड़ा नाम दिया. शायद फिल्मों की दुनिया में ये चेहरे कहीं खोकर रहजाते हैं और कुछ वक्त से साथ खो भी गए. बड़ा नाम ही नहीं बल्कि बहुत से लोगों के लिए ये प्लेटफॉर्म्स कमाई का भी एकजरिया हैं. इन प्लेटफॉर्म्स से कमाई के कई किस्से हर रोज सुनने को मिलते हैं. कोई कहता है कि एक वीडियो से लाखों मेंआमदनी होती है, तो कोई बताता है करोड़ों में, लेकिन क्या इस ‘नई मायानगरी’ के जो किस्से हम सुन रहे हैं वो सही हैं.

इस इंडस्ट्री को नई मायानगरी इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि बहुत से लोग अब यहां करियर तलाश रहे हैं. कोई पॉपुलर होनाचाहता है, तो कोई यहां से कमाई. किसने सोचा था कि शॉर्ट वीडियो हो या फिर किसी डॉयलॉग को अपनी फोटो पर चिपकाना, एक दिन इन तरीकों से भी कमाई हो सकेगी. मगर अब ऐसा हो रहा है. 
आपने भी कई बार इनकी शुरुआत करने का सोचा होगा, लेकिन कभी आपका काम, तो कभी झिझक इन सब के बीच आ गई होगी. बहुत से लोगों के मन में इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कईसवाल होते हैं. इन सवालों का जवाब कौन देगा?

ऐसे ही कुछ सवालों को लेकर हम पॉपुलर यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर्स के पास गए, जो शायद आपकी मदद कर सकते हैं. उससेपहले हम इस पूरे सफर को समझना होगा.

स्मार्टफोन और इंटरनेट की इस पीढ़ी में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनना एक बड़ी आबादी का सपना है. सस्ते डेटा प्राइस ने लोगोंके लिए इंटरनेट के इस्तेमाल को आसान बना दिया. 
वहीं YouTube, Instagram और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने लोगोंके लिए नई राह खोल दी. एक दशक पीछे जाएं, तो किसने सोचा था कि एक रोज इंस्टाग्राम और यू्ट्यूब लोगों की कमाई काजरिया बन जाएंगे.

सिर्फ कमाई का जरिया ही नहीं बहुत से लोगों के लिए ये प्लेटफॉर्म्स नई उम्मीद हैं, लेकिन क्या यही हकीकत है? जिस तरह से हरचमकती चीज सोना नहीं होती है, उसी तरह से सोशल मीडिया पर नजर आने वाली जिंदगी भी है. 
आज कोई पॉपुलर है, तो उसकेपीछे ब्रांड्स हैं. यहां कल क्या होगा कोई नहीं जानता है. मगर एक बात साफ है, इस भागती दौड़ती जिंदगी में किसी से लिए एकसफल कंटेंट क्रिएटर बनना इतना आसान भी नहीं है.

1. जिस चीज को लेकर आपको पैशन हो, उस पर फोकस करें। आइडियाज निकालें, उसे लिख लें और यह सुनिश्चित कर लें कि वहकंटेंट इंटरेस्टिंग या इंस्पाइरिंग होना चाहिए। जो आप वाकई दिल से करना चाहते हैं, वही चुनें।

2. अगर आप आइडियाज के साथ स्ट्रगल कर रहे हैं तो देखें कि अभी क्या लोकप्रिय है और उस हिसाब से अपने काम को प्रेरित करें।ट्रेंड्स क्या है इसका ध्यान रखें।

3. जरूरी नहीं कि फेसबुक या ट्विटर के लिए बनाया वीडियो यूट्यूब के हिसाब से अलग हो सकता है। या यूं कहें कि एकप्लेटफाॅर्म पर जो काम कर गया हो, वह दूसरे पर भी करेंगा। इसलिए सही प्लेटफाॅर्म का चयन करें।

4. अगर आप अपना काम प्रमोट कर रहे हैं तो टैग करना न भूलें। ऐसे टैग यूज करें जो कि आपके लिए कारगर साबित हो।

5. जरूरी नहीं है कि आप जो कर रहे हों, उसे हर कोई पसंद करें, इसलिए निगेटिव फीडबैक पर फोकस न करें। हालांकि यूट्यूब औरइंस्टाग्राम जैसे प्लेटफाॅर्म आपको नकारात्मक शब्दों को ब्लाॅक करने की अनुमति देचा है। आप कुछ शब्द या कमेंट्स बैन कर सकतेहैं।

6. एक बार आपको फाॅलोअर्स मिलने लगते हैं तो उनके साथ जुड़कर आपका चैनल आगे बढ़ेगा। आपको आपके आॅडियंस के साथसंपर्क में रहना चाहिए।

7. कोई भी रातोंरात सोशल मीडिया स्टार नहीं बन जाता है। असफल होने से मत डरिए। चीजें मन मुताबिक न हों तो उस पर विचारकीजिए और उसमें सुधार करें।

8. यूट्यूब पर चैनल्स विज्ञापनों के जरिए पैसा कमाते हैं लेकिन ब्रांड और स्पांसरशिप डील्स बड़ा पैसा लाती है। इसके जरिएकाफी पैसा कमाया जा सकता है इसलिए आपका कंटेंट इंटरेस्टिंग होना चाहिए।

एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए सफल होने का क्या मतलब होता है? इंस्टाग्राम और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स परलाखों की तादाद में सब्सक्राइबर्स एक दिन में नहीं आते हैं. इसमें लंबा वक्त लगता है. वहीं बहुत से लोगों को लगता है कि इनप्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हर शख्स लाखों में कमा रहा है. उसकी जिंदगी ऐशो आराम में गुजर रही है. क्या ये नई मायानगरी वास्तव मेंऐसी है, जैसा लोग सोचते हैं? इसका सबसे आसान तरीका है, उन लोगों से बात करना जो इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

उन्होंने बताया, ‘मैंने अपने दोस्तों, परिवार और परिचितों के लिए टेक्नोलॉजी को आसानी से समझाने वाले YouTube Videos बनाने से शुरुआती की थी. इन वीडियोज को बनाते हुए मैंने हमेशा कंटेंट को बेहतर करना जारी रखा. मेरे चैनल टेक बर्नर कीसफलता मेरी टीम और ऑडियंस की वजह से है. मेरा मानना है कि निरंतरता, रिलेटेबिलिटी और ऑथेंटिसिटी की वजह से ही मेरेवीडियोज लोगों ने पसंद किए.’

अपने शुरुआती दिनों पर बात करते हुए श्लोक बताते हैं, ‘कॉलेज के दिनों में मैं अपने पिता का ऑफिस लैपटॉप वीडियोज बनानेके लिए यूज करता था. मैंने वक्त से साथ सीखा कि कैमरे के सामने कैसे बोले और फिर टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी को सिंपलऔर एंटरटेनमेंट वाले ढंग से पेश करना शुरू किया. शुरुआती 4 साल में मेरे फॉलोओवर्स की संख्या सिर्फ 5 हजार ही पहुंच पाईथी और आज 5 करोड़ तक व्यूज हर महीने आते हैं. इन सब में वक्त लगा. मगर शुरुआत से ही मैंने सीखना और वीडियोज बनानाजारी रखा.

अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए सलोनी गौर ने बताया, ‘मैं पहली बार अपने पैरेंट्स से दूर रह रही थी और ये मेरे लिएआसान नहीं था. कॉलेज में दोस्ती मेरे लिए थोड़ी मुश्किल रही और उसी दौरान मुझे सोशल मीडिया ऐप्स के बारे में पताचला.पहली बार स्मार्टफोन मिलने के बाद मैंने इन सब के बारे में जाना. कंटेंट क्रिएटर बनने की रहा मुझे मेरे भाई ने दिखाई. मैंनेफैसला किया कि मैं अपने जोक्स को सिर्फ दोस्तों से ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर भी शेयर करूंगी. मुजे याद हैकि हमारे हॉस्टल में सिर्फ एक टीवी होता था और बच्चों में अपने पसंद का चैनल देखने के लड़ाई तक होती थी. ऐसे में हमारे पासएंटरटेनमेंट का कोई दूसरा तरीका नहीं था.इसलिए मैंने सोचा कि कुछ अपना क्यों ना शुरू किया जाए.’

सलोनी बताती है कि शुरुआत में उनका इस सेक्टर में कोई प्लान नहीं था, वो बस अपना पैशन फॉलो कर रही थीं. उन्होंने हिम्मतदिखाते हुए अपने अकाउंट को पब्लिक किया और साल 2019 में उनका एक वीडियो वायरल हो गया. यहां से उनके पैशन सेकमाई की शुरुआत हुई. किसी भी प्लेटफॉर्म पर पैसे आना इतना आसान नहीं होता है. 

सलोनी ने इस बारे में बताया, ‘इंस्टाग्राम के लिए कंटेंट क्रिएट करने के बारे में मैंने बहुत ज्यादा प्लान नहीं किया था. बल्कि इधरभी करियर बन सकता है मुझे इस बारे में भी जानकारी नहीं थी. मैंने अपना पहला वीडियो साल 2017 में बनाया. तब तक मुझेलगता था कि सिर्फ YouTube Videos ही मॉनेटाइज होते हैं.’ उन्होंने बताया कि पहली कमाई इंस्टाग्राम एडवरटाइजमेंट से हुईथी. इसके बाद ब्रांड्स कोलैबोरेशन होने लगे और धीरे-धीरे इनकम बढ़ती गई. YouTube पर महेश केशवाला का अकाउंट भीकाफी चर्चित है. Thugesh के नाम से उनका YouTube चैनल है, जिस पर 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर हैं. 

अपने सफर के बारे में महेश बताते हैं, ‘साल 2015-16 में मैं भुवन बाम के वीडियोज देखा करता था.’ यहां से ही उन्हें अपने सफरको शुरू करने की प्रेरणा मिली और फिर उन्होंने अपना चैनल बनाया. मगर शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उन्होंने शुरुआत में बहुतकुछ ट्राई किया. मीम्स हो या फिर टॉप 10 प्लेस टू विजिट उन्होंने कई तरह के कंटेंट बनाए. घरवालों का बताना भी मुश्किल थाकि वो YouTube पर क्या कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने वीडियो बनाना जारी रखा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

इंडिया अलर्ट- कोरोना बढ़ने लगी टेंसन पीएम मोदी आज करेंगे हाईलेवल मीटिंग, एक्शन में सीएम योगी-अरविंद केजरीवाल

0 0
Read Time:19 Minute, 19 Second

चीन के बाद जापान-अमेरिका में भी फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 5.37 लाख नए मरीज

Corona BF.7 Variant: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 की पुष्टि हो गई है. गुजरात और ओडिशा में नए मामले सामने आए हैं. हालांकि अच्छी खबर ये है कि ये तीनों मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. इन मामलों के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड पर है और टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दे रही है. पीएम नरेंद्र मोदी आज कोविड की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

दिल्ली और यूपी सरकार ने भी आज कोरोना के नए वेरिएंट पर चर्चा करने के लिए हाइलेवल मीटिंग बुलाई गई है. नए वेरिएंट से बचाव पर डॉ वीके पॉल ने मास्क के इस्तेमाल और बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी है. कोरोना को लेकर भारत के एयरपोर्ट पर भी रैंडिम चेकिंग की जा रही है.

भारत में 10 अलग वेरिएंट मौजूद

देश में फिलहाल कोरोना के 10 अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं. इसमें सबसे ताजा वेरिएंट BF 7 है. देश में अभी भी सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले डेल्टा वेरिएंट के कुछ केस मिल जाते हैं. भारत में ज्यादातर लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है और कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी भी बड़ी आबादी में मौजूद है. ऐसे में चीन की तरह डरने की ज़रूरत तो नहीं लेकिन सरकार सतर्क हो गई है. अभी कोविड गाइडलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए ये निर्देश

•             सर्दी और फ्लू की जांच करवाएं

•             बूस्टर डोज़ की खुराक लें

•             सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

•             भीड़ में मास्क का इस्तेमाल करें

अब कोरोना पर हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय की समीक्षा बैठक होगी. इसके अलावा देश में बाहर से आने वाले यात्रियों की भी रैंडम जांच शुरू की गई है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

चीन में कोरोना के तेज रफ्तार से फैलने की वजह कोरोना का नया वेरिएंट BF.7 है. आपको बताते हैं ये कितना ख़तरनाक है.

•             वेरिएंट BF.7 ओमिक्रॉन वेरिएंट से निकला है और ये ओमिक्रॉन का सबसे ताकतवार वेरिएंट है

•             वेरिएंट BF.7 बहुत जल्दी एक इंसान से दूसरे इंसान में ट्रांसफर होता है

•             संक्रमित होने के बाद इसके लक्षण भी तुरंत सामने आते हैं 

•             वेरिएंट BF.7  में 1 मरीज़ से 16 लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है

•             वेरिएंट BF.7 कमज़ोर इम्युनिटी वालों पर घातक साबित होता है…इसलिए चीन में बुजुर्ग सबसे ज्यादा इंफेक्टेड हैं

•             वेरिएंट BF.7 इतना ताकतवर है कि चीन में फुली वैक्सीनेटेड लोगों को भी ये संक्रमित कर रहा है

चीन के बाद जापान-अमेरिका में भी फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 5.37 लाख नए मरीज

चीन ही नहीं दुनियाभर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में 5.37 लाख केस सामने आए हैं. वहीं 1396 लोगों की जान इस दौरान गई है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस जापान में मिले हैं. इतना ही नहीं अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. उधर, चीन में कोरोना से तबाही जारी है. यहां न सिर्फ तेजी से केस बढ़ रहे हैं, बल्कि महामारी से लोगों की जान भी जा रही है.

हालत ये हो गए हैं कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है. यह बात वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी मानी है. WHO ने कहा कि कोरोना की मौजूदा लहर के चलते चीन में अस्पताल भर गए हैं. चीन के अलावा अमेरिका, जापान समेत दुनिया के तमाम देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार के साथ साथ राज्य भी अलर्ट पर आ गए हैं. आईए जानते हैं कोरोना के 10 बड़े अपडेट्स-

1- 24 घंटे में दुनियाभर में कितने केस मिले?

कोरोना के आंकड़ों पर नजर रखने वाली संस्था worldometer के मुताबिक, दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 5.37 लाख केस सामने आए हैं. वहीं 1396 लोगों की मौत महामारी से हुई है. अब तक दुनियाभर में कोरोना के 659497698 केस मिल चुके हैं. वहीं 20 करोड़ एक्टिव केस हैं.

2- जापान में सबसे ज्यादा केस मिले

जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.06 लाख केस मिले हैं. वहीं, 296 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले हैं. जबकि 323 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इसके अलावा दक्षिण कोरिया में 88,172, फ्रांस में 54,613 और ब्राजील में 44415 केस मिले हैं. जबकि ब्राजील में महामारी से 197 लोगों की मौत हुई है.

3- भारत में कितने केस मिले?

भारत में पिछले 24 घंटे में 145 केस मिले हैं. हालांकि, इस दौरान किसी की जान नहीं गई है. अब तक देश में 44,677,594 केस मिल चुके हैं. वहीं, 5.3 लाख लोग अब तक महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं. देश में एक्टिव केस सिर्फ 4672 हैं.

4- चीन में कितने केस मिले?

चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में बुधवार को 3,030 केस मिले हैं. जबकि किसी की जान नहीं गई है. इससे पहले मंगलवार को कोरोना से चीन में 5 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, चीन से जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. इतना ही नहीं WHO ने भी माना है कि चीन में मौजूदा लहर के चलते अस्पताल भर गए हैं.

दुनिया भर में कोरोना से जुड़े अपडेट्स

कोरोना वर्ल्ड स्पीडोमीटर के आंकड़ों का मानें तो अमेरिका में बीते 24 घंटे में 326, फ्रांस में 127, ब्राजील में 197, साउथ कोरिया में 59, जापान में 296, रूस में 59 मौतें दर्ज की गई हैं. ये आंकड़ा आठ बजे तक का है।

अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, साउथ कोरिया और जापान में ज्यादा मौतें हो रही हैं. ऐसा लग रहा है कि चीन से बढ़कर वायरस यूरोप के कई देशों तक पहुंच गया है।

जर्मनी ने बुधवार को बर्लिन से बायोएनटेक कोविड वैक्सीन की पहली खेप चीन भेजी है। ये वैक्सनी पहले चीन में रह रहे 20 हजार जर्मन प्रवासियों को लगाई जाएगी।

अब जापान, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। Worldometers.info के डेटा के मुताबिक, इन देशों में मरीजों की संख्या 10 लाख 65 हजार, 4 लाख 61 हजार और 3 लाख 58 हजार है।

एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना के 34 लाख 84 हजार मामले सामने आए हैं। 9 हजार 928 लोगों की मौत हुई है। भारत में 7 दिन में 1,081 मामले सामने आए हैं।

एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना के 34 लाख 84 हजार मामले सामने आए हैं। 9 हजार 928 लोगों की मौत हुई है। भारत में 7 दिन में 1,081 मामले सामने आए हैं।

कोरोना के अंत की घोषणा करना होगी जल्दबाजी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) का कहना है कि कोरोना के वैश्विक अंत की घोषणा करना फिलहाल जल्दबाजी होगी। यानी कोरोना अब भी ग्लोबल इमरजेंसी बना रहेगा। WHO ने ये बात चीन में लॉकडाउन हटने के बाद बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए कही है।

चीन से कोविड डेटा भी मांगा

15 दिसंबर को WHO के चीफ टेड्रोस एडहानॉम ने कहा था कि 2023 में कोरोना ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा था- हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल हम ये कह सकें की कोरोना का खतरा कम हो गया है और ये हेल्थ इमरजेंसी नहीं है।

उन्होंने चीन से कोरोना वायरस को लेकर डेटा शेयर करने के लिए भी कहा था। WHO ने एक बयान में कहा- कोरोना को बेहतर ढंग से समझने के लिए और इसके ओरिजन से जुड़ी जानकारी के लिए चीन से डेटा मांगा गया है। चीन के वुहान में ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था।

चीन में 7 दिन में 15 हजार 548 केस और 7 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स को आशंका है कि सही आंकड़ा छुपाया जा रहा है। मरीजों की संख्या कई गुना ज्यादा हो सकती है।

चीन में 7 दिन में 15 हजार 548 केस और 7 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स को आशंका है कि सही आंकड़ा छुपाया जा रहा है। मरीजों की संख्या कई गुना ज्यादा हो सकती है।

फ्रांस में हालात बिगड़े, एक दिन में 57 हजार मामले मिले

फ्रांस में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 16 दिसंबर को यहां 57,849 मामले सामने आए थे। सरकार लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। लोगों को बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी जा रही है। इधर, साउथ कोरिया में 20 दिसंबर को 87,759 मामले सामने आए थे। 56 लोगों की मौत हुई थी।

अमेरिका में नया खतरा

अमेरिका में भी एक बार फिर कोविड केस बढ़ने लगे हैं। बुधवार को कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार हो गया। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक स्पेशल रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के लिए सबसे बड़ी फिक्र बुजुर्गों का वैक्सीनेशन है।

रिपोर्ट के मुताबिक- 65 साल या इससे ज्यादा उम्र के 94% सीनियर सिटिजन्स ने शुरुआती दो वैक्सीन डोज लिए हैं। चिंता की बात यह है कि 36% बुजुर्ग ऐसे हैं जिन्होंने बूस्टर शॉट नहीं लगवाए और नई लहर में इन्हें खतरा माना जा रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सरकार के पास इस दिक्कत से निपटने का कोई पुख्ता प्लान भी नहीं है। दिक्कत इसलिए भी है क्योंकि 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का आंकड़ा कम उम्र के लोगों से चार गुना ज्यादा रहा है।

चीन अनलॉक पर उतारू, कामगारों से कह रहा- संक्रमित हो तो भी काम पर लौटो

चीन में कोरोना संक्रमण जिस तरह से तांडव मचा रहा है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन हालातों में भी शी जिनपिंग चीन में लॉकडाउन लगाने को तैयार नहीं हैं। देश को अनलॉक करने के लिए चीन 3 साल पुरानी जीरो कोविड नीति को भी छोड़ चुका है। अलग-अलग माध्यमों से लोगों को यह समझा रहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट खतरनाक नहीं है। यह मौसमी फ्लू जैसा ही है। देश के सबसे प्रभावशाली महामारी विज्ञानी झोंग नानशान ने तो हाल ही में यह तक कह दिया कि ओमिक्रॉन वायरस जुकाम से ज्यादा कुछ नहीं है।

अधिकारियों का मानना है कि वायरस भले ही फैले लेकिन अर्थव्यवस्था की गति बनी रहनी चाहिए। मैन्यूफैक्चरिंग और फैक्ट्रियों में उत्पादन नहीं थमना चाहिए। इसी नीति के तहत शहरों में कामगारों से कहा जा रहा है कि भले ही वे संक्रमित हों, उन्हें काम पर लौटना चाहिए। अधिकारियों ने पश्चिमी महानगर चोंगकिंग में सरकारी कर्मचारियों से कहा है कि अगर वे गैर लक्षणों वाले कोरोना से संक्रमित हैं, तो उन्हें काम पर आना होगा। उधर पूर्वी तट पर मैन्यूफैक्चरिंग हब जेझियांग में अधिकारी ने कहा कि संक्रमित होने के बावजूद लोगों को काम करना चाहिए।

चीन में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने बढ़ाया खतरा

चीन में ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट BF.7 फैल रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये ओमिक्रॉन का सबसे शक्तिशाली वैरिएंट है। BF.7 वैरिएंट कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में एक खास म्यूटेशन से बना है जिसका नाम है R346T। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसी म्यूटेशन की वजह से इस वैरिएंट पर एंटीबॉडी का असर नहीं होता।

आसान शब्दों में कहें तो अगर किसी शख्स को पहले कोरोना हो चुका है या उसने वैक्सीन लगवाई है, तो उसके शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है। BF.7 वैरिएंट इस एंटीबॉडी को भी चकमा देकर शरीर में घुसने में सक्षम है।

इन चीजों का भी जरूर रखें ध्यान- सरकार ने भी जारी की है एडवाइजरी
Coronavirus Alert: कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताया गया है. इसके लिए दो गज की दूरी बनाने की बात कही गई थी. जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके.
कोरोना मामले कम होने पर हटाई गई थी पाबंदियां
भारत में कोरोना ने पहली और दूसरी लहर में जमकर तबाही मचाई, सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और अस्पतालों की व्यवस्था भी चरमरा गई. हालांकि इसके बाद हालात सुधरते गए और लगातार मामलों में कमी देखी गई. मामले कम होने के साथ ही कोरोना पाबंदियों में भी ढील शुरू हो गई. आखिरकार 1 अप्रैल 2022 से तमाम तरह की पाबंदियां हटा दी गईं.

अगर आप किसी से मिलते हैं तो बिना फिजिकल टच यानी बिना हाथ मिलाए या गले मिले उसे ग्रीट कीजिए. इसके लिए आप हाथ जोड़कर नमस्कार कर सकते हैं.
कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताया गया है. इसके लिए दो गज की दूरी बनाने की बात कही गई थी. जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके.
सरकार की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि हाथ से बने रीयूजेबल फेस मास्क का इस्तेमाल करें. खासतौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें.
अगर आप बाहर हैं तो अपने हाथों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें. इसके लिए आप पहले हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हाथों को लगातार धोते रहें.
सरकार की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए खुले में थूकने से बचने की भी सलाह दी गई है. इससे कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा बना रहता है.
कोरोना से बचाव के लिए बहुत जरूरी होने पर ही ट्रैवल करने की सलाह दी गई है. साथ ही कहा गया है कि भीड़भाड़ वाली जगह का हिस्सा न बनें, यानी भीड़ से खुद को अलग रखें.
सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट न डालें जिससे नेगेटिव जानकारी या डर फैलने का खतरा हो. कोरोना को लेकर कोई भी जानकारी लेनी हो तो उसके लिए क्रेडिबल सोर्स का इस्तेमाल करें.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

डिजिटल भारत l शनिवार अवकाश के दिन भी करदाताओं की सुविधा के लिए खुले रहेगें नगर निगम के सभी कैश काउंटर

0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

सभी राजस्व अमला वसूली और बिल वितरण का कार्य करेगें

31 दिसम्बर के बाद करों पर लगेगा 7 प्रतिशत अधिभार

अधिभार से बचने 31 दिसम्बर के पूर्व बकाया करों की राशि जमा करने करदाताओं से निगमायुक्त ने की अपील l

जबलपुर। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा अवकाश दिवस शनिवार को भी नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों एवं मुख्यालय के कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निगमायुक्त श्री वशिष्ठ ने उपायुक्त पी.एन. सनखेरे को निर्देश दिये हैं। उपायुक्त श्री सनखेरे ने जानकारी दी है कि समस्त करदाता अपना सम्पत्ति कर, जलशुल्क एवं अन्य कर 31 दिसम्बर तक जमा करें। 31 दिसम्बर के पश्चात करों की राशि जमा करने पर 7 प्रतिशत का अधिकभार लगेगा। उन्होंने कहा कि करदाताओं की सुविधा के लिए दिसम्बर माह में सभी शनिवार अवकाश दिवस में भी सभी कैश काउंटर खुले रहेगें।
उपायुक्त राजस्व ने बताया कि करदाताओं को फोन व मैसेज कर शनिवार अवकाश में भी कैश काउंटर खुले होने की सूचना से अवगत कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक टैक्स जमा कर सकें। उन्होंने बताया कि मैदानी अमले को निर्देश दिये गए हैं कि वे जितने भी करदाताओं को जानते हैं, उनसे सम्पर्क कर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि बहुत से करदाता समय के आभाव के कारण कैश काउंटर्स तक नहीं पहुॅंच पाते और ऐसे में उनकी सहूलियत को ध्यान में रखकर समय-समय पर अवकाश के दिन काउंटर खोला जाता है। इसी कड़ी में दिसम्बर माह के सभी शनिवार अवकाश के दिन करदाताओं की सहूलियत के लिए कैश काउंटर खोले रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि करदाता आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकेगें। इसलिए नगर निगम के निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने सभी करदाताओं एवं सभी शासकीय विभागों एवं संस्थाओं के प्रमुखों से भी अपील की है कि दिसम्बर माह में सभी शनिवार अवकाश के दिन निगम प्रशासन द्वारा प्रदत सुविधा का लाभ उठाकर समस्त बकाया कारों की राशि का भुगतान करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

जाने कितना चार्ज करते है आपके फेवरिट बिग बॉस कंटस्टेंट : बिग बॉस 16

0 0
Read Time:5 Minute, 44 Second

डिजिटल भारत l बिग बॉस टीवी के सबसे विवादास्पद लेकिन मनोरंजक रियलिटी शो में से एक है। शो के मेकर्स ने दर्शकों की पसंद का ख्याल रखते हुए हमेशा ही छोटे पर्दे के एक्टर्स को जगह दी है। सीजन 16 में भी ऐसा ही है। शो में पहला एलिमिनेशन हो चुका है और अब घर में 15 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। जिनके नाम हैं- शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, टीना दत्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु राजिक, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, गौतम विग, साजिद खान और गोरी नागोर।

दरअसल, कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर में कुछ हफ्तों तक रहना होता है, जब तक कि वो बिग बॉस के घर से एलिमिनेट नहीं हो जाते। इसलिए इन कंटेस्टेंट्स की सैलरी भी हफ्ते के हिसाब से होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस सभी में से सबसे ज्यादा फीस किसकी होगी!
इस बार बिग बॉस के घर में धूम मचाने के लिए शालीन भनोट भी शामिल हुए हैं। वह एमटीवी रोडिज शो कर चुके हैं। इसके अलावा नागिन में उनका केशव का रोल भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, सभी लोगों को लग रहा था कि वह इस सीजन के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो शालीन एक हफ्ते के लिए 4-5 लाख रुपए ले रहे हैं।

उड़ारियां फेम अंकित गुप्ता भी इस बार शो के कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। उन्हें शो में अपनी को स्टार प्रियंका चौधरी के साथ एंट्री ली थी। अंकित को बिग बॉस द्वारा 5-6 लाख रुपये का ऑफर दिया गया है।
प्रियंका चौधरी
प्रियंका चौधरी पहले दिन से ही बेहद अच्छा खेल रही हैं। दर्शक भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका गेम में बने रहने के लिए 5 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।साजिद करते हैं इतना चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीना दत्ता शो में 8 से 9 लाख रुपये हर हफ्ते चार्ज कर रही हैं।

मिस इंडिया रह चुकी मान्या सिंह भी इतनी ही फीस चार्ज करती हैं। निम्रत कौर अहलूवालिया को हर हफ्ते मिलते हैं 8 लाख रुपये। प्रियंका चाहर चौधरी की फीस है 5 लाख तो अंकित गुप्ता को मिलते हैं 5 से 6 लाख प्रति सप्ताह। सबसे विवादित कंटेस्टेंट साजिद खान को मिलते हैं 4 से 5 लाख रुपये। सौंदर्या शर्मा को 3 से 4 लाख रुपये की फीस से ही संतोष करना पड़ता है।

उर्फ निमृत कौर : छोटी सरदारनी उर्फ निमृत कौर अहलूवालिया शो की पहली कंटेस्टेंट और कैप्टन बन चुकी हैं। शो के अंदर उनकी दमदार र्सनैलिटी अच्छे से निखर कर आ रही है। यही कारण है कि वह दो बार कैप्टन बनी हैं। निमृत के गेम को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अब देखना यह होगा की क्या वह लंबी रेस का घोड़ा बन पाएंगी। बता दें कि शो में टिके रहने के लिए वह हर हफ्ते 8 लाख रुपये ले रही हैं।

टीना दत्ता भी इस बार शो का हिस्सा बनी हैं। वह टीवी के सबसे हिट शो ‘उतरन’ में काम कर चुकी हैं। इसी शो से उन्होंने घर-घर में अपने पहचान बनाई है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि हर साल बिग बॉस शो के लिए उनका नाम सुर्खियों में बना रहता था, लेकिन इस बार उन्होंने यह बात सच कर दी। टीना भी पहले दिन से ही शो में अच्छा कर रही हैं। वह शो में बने रहने के लिए हर हफ्ते 8-9 रुपये चार्ज कर रही हैं।

श्रीजिता डे
टीवी जगत की जानी मानी हस्ती श्रीजिता डे भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी फीस 6 लाख रुपये है।

श्रीजिता डे
अर्चना गौतम मॉडल और पॉलिटिशियन हैं। वह ‘मिस बिकिनी इंडिया’ का टाइटल भी जीत चुकी हैं। अर्चना 1 हफ्ते के 3 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।

अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर के सबसे पंसदीदा कंटेस्टेंट बन गए हैं। जनता भी उन्हें बेहद पसंद कर रही है। अब्दु को घर में रहने के लिए हर हफ्ते 3-4 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

‘डबल एक्सएल’ फिल्म के जरिये दिया बेहतरीन सन्देश , दिल जीत लेगा सोनाक्षी और उमा कुरेशी की अदाकारी

0 0
Read Time:7 Minute, 1 Second

डिजिटल भारत l बॉडी शेमिंग आज के दौर में एक ऐसा सामाजिक मुद्दा है, जिससे हम सभी का कभी न कभी, किसी न किसी रूप में जरूर पाला पड़ा है। मगर इस मुद्दे पर बॉलिवुड में फन्ने खां और दम लगा के हईशा जैसी कम ही फिल्में बनी हैं। जाहिर सी बात’ है फिल्म अगर फैट फोबिया को लेकर होगी, तो फिल्म के नायक या नायिका को किरदार में वजनदार दिखना होगा और वजन बढ़ाकर पर्दे पर आने का दुस्साहस मेन स्ट्रीम की हीरोइनें कम ही करती हैं। सालों से रुपहले पर्दे पर भी तो नायिका की खूबसूरती और कद-काठ के तयशुदा मानक रहे हैं। दम लगा के हईशा में भूमि पेडनेकर ने 15 किलो वजन बढ़ाया था और अब निर्देशक सतराम रमानी की डबल एक्सएल के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी को भी तकरीबन इतना ही वजन बढ़ाना पड़ा है।

हेलमेट जैसी बोल्ड मुद्दे वाली फिल्म का निर्देशन कर चुके सतराम रमानी वाकई बॉडी शेमिंग जैसे बेहद ही सामयिक विषय पर फिल्म लेकर आए, कास्टिंग भी उनकी परफेक्ट रही, फिल्म भी उन्होंने अच्छी नियत से बनाई, मगर मगर कहीं न कहीं इस जरूरी मुद्दे वाले विषय की परतों को पूरी तरह से उकेरने में कामयाब नहीं रहे।

कहानी इतनी सिंपल है कि आप या आपके घर का कोई न कोई सदस्य इससे खुद को आइडेंटिफाई किए बिना नहीं रह पाएगा। मेरठ की राजश्री त्रिवेदी (हुमा कुरैशी) गहरी नींद में क्रिकेटर शिखर धवन के साथ डांस करने का मीठा सपना देख ही रही होती है कि मां अलका कौशल हल्ला करके बेटी को जगा देती है। मां बेटी की शादी की चिंता में आधी हुई जा रही है। बेटी 30 पार कर चुकी है, मगर उसकी शादी नहीं हो रही और मां इसकी वजह बेटी का मोटापा मानती है, जबकि दादी शुभा खोटे और पिता कंवलजीत अपनी हष्ट-पुष्ट बेटी को लेकर कूल हैं। राजश्री को शादी का कोई शौक नहीं, उसे तो क्रिकेट रिप्रेजेंटर बनना है। हालांकि उसकी मां दिन-रात एक ही बात रटती रहती हैं कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, शादी कर लो। वहीं दूसरी तरफ फैशन डिजाइनर सायरा खन्ना (सोनाक्षी सिन्हा) है,

जो अपना लेबल लॉन्च करने का सपना रखती है, उसका एक बॉयफ्रेंड है, जो जिम और फिटनेस का आशिक है। इन दोनों ही लड़कियों की परवरिश और सपने अलग हैं, मगर समाज और आस-पास के लोगों से उन्हें अपने मोटापे को लेकर एक ही तरह की हीनता महसूस होती है। सायरा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लंडन में अपना फैशन लेबल लॉन्च करने की तैयारी में ही है और उधर एक लीडिंग चैनल ने राजश्री को भी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में शार्ट लिस्ट कर लिया है, मगर तभी कुछ ऐसा होता है कि अपने साइज के कारण दोनों ही के सपने चूर-चूर हो जाते हैं। फिर उनकी जिंदगी में जोई (जहीर इकबाल) और श्रीकांत (महत राघवेंद्र) आते हैं और उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदलता है।

‘डबल एक्सएल’ में हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र और कंवलजीत सिंह अहम किरदारों में हैं. हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा ने दो ऐसी महिलाओं का किरदार निभाया है, जो कि अपने मोटापे की वजह से करियर में ग्रोथ नहीं कर पाती हैं. हुमा कुरैशी के किरदार का नाम राजश्री त्रिवेदी और सोनाक्षी सिन्हा के किरदार का नाम सायरा खन्ना है. राजश्री और सायरा के ख्वाब बहुत ऊंचे हैं. एक को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर बनना है तो दूसरी को फैशन डिजाइनर, लेकिन इनके सपनों के साकार होने के बीच में इनका मोटापा आ जाता है. लोग इनके वजन की वजह से गंभीरता से नहीं लेते हैं. यहां तक कि सायरा के वजन की वजह से उसका बायफ्रेंड उसे धोखा तक देने लगता है. अपने जीवन में हताश और निराश राजश्री और सायरा की मुलाकात हो जाती है, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है.

 सेकंड हाफ में जिस चमत्कार की अपेक्षा की जाती है, वह दर्शक को नहीं मिलता और एक बेहद ही जरूरी मुद्दे वाली कहानी औसत बन कर रह जाती है। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म में कुछ स्ट्रॉन्ग मेसेज भी है, जो ये दर्शाता है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए शारीरिक रूप से बदलने के बजाय अपनी मानसिक कुंठा से छुटकारा पाना जरूरी है।
सिनेमैटोग्राफर के रूप में में मिलिंद जोग ने अच्छा काम किया है। लंडन की खूबसूरती उनके कैमरे की आंख से खूब नजर आती है। फिल्म का साउंडट्रेक ठीक-ठाक है। एडिटिंग थोड़ी चुस्त हो सकती थी।

शहरी लड़की के रूप में सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी भूमिका के साथ इंसाफ करती हैं, मगर उनका चरित्र उतना लेयर्ड नहीं बन पाया है। दोनों अभिनेत्रियों की केमेस्ट्री पर्दे पर अच्छी लगी है। जोरावर रहमानी के चुलबुले किरदार में जहीर इकबाल मनोरंजन तो करते हैं, मगर कई जगहों पर ओवर एक्टिंग करते नजर आते हैं। श्रीकांत के रूप में महत रघुवंशी प्रोमिसिंग साबित हुए हैं। अलका कौशल 30 पार कर चुकी अनब्याही बेटी की मां के दर्द को बखूबी बयान करती हैं। शुभा खोटे और कंवलजीत छोटे-छोटे किरदारों में भी याद रह जाते हैं। सहयोगी कास्ट कहानी के अनुरूप है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
publics Notice

Public Notice

0 3
Read Time:54 Second

It is known to the public at large Shri Sanjeev Singh celebrity designer had planned to organize an event in Dubai on 06 Aug 2022 to 12 Aug 2022 under the name of Fashion Runway Night and invited to the varlous contestants payment but unfortunately due to unavoidable circumstances and lack of cooperation by the team of Dubai, event could not organized as per schedule and the same was postponed for any convenient date and time. T+ is pertinent to mention here that the contestants who had deposited participation fee shall not be returned in any condition as per the Rules and Requlation of Dubai team. It is further known to the public at large that the contestants who have filed their form of participation are requested to wait for fresh schedule of event and not to make any complaint against my client failing which they shall be responsible for cost, risk and consequences. A. K. DANISH navocaro . DELHI HIGH COURT Ch. No. K-35, Tis Hazari, Delhi-54 [email protected] Mobile No • 9810706377 A.K. DANISH

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

स्वैग वाला गरबा की शानदार दूसरी शाम

0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

जबलपुर । 09 / 10 / 2022

डिजिटल भारत न्यूज़ एवं समाचार पत्र के तत्वधान में शहनाई गार्डन में आयोजित होने वाले स्वैग वाला गरबा का कल दूसरी शाम शानदार रही , जिसमे विशाल ब्रास बैंड एवं प्रतिभागियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गयी,इस मोके पर मुख्यातिथि के रूप में जगतगुरु राघवदेवाचार्य जी महाराज स्वामी पगला नंद जी महाराज एवं साध्वी शिरोमणि, पूज्या डॉ साध्वी सम्पूर्णा जी तथा कैंट विधायक अशोक रोहाणी एवं नगर निगम सदन अध्यक्ष श्री रिंकू विज एवं भाजपा महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष संजीवनी नगर क्षेत्र के युवा भाजपा नेता श्री राम पटेल, अधिवक्ता जय यादव उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग, अधिवक्ता दिनेश पटेल, विजय कोरीअधिवक्ता गोपाल पटेल, शुधीर यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालक प्रमोद पटेल ने बताया की पहले दिन से दूसरी शाम और अधिक शानदार रही जिसमे शहर से ही नहीं अन्य शहरों से लोगो ने इस महोत्सव का लुफ्त उठाया इस मोके पर शहर में विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा साजसज्जा के लिए चमत्कार दुर्गा उत्सव समिति एवं पालकी वाली महारानी एवं अन्य 15 समितियों का सम्मानित किया गया।

डिजिटल भारत द्वारा उखरी रोड स्थित शताब्दीपुरम के शहनाई गार्डन में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसका आज 9 अक्टूबर रविवार की शाम 8:00 बजे भव्य समापन होगा। हमारे इस समापन समारोह में आप सादर आमंत्रित हैं
“प्रमोद पटेल डिजिटल भारत संचालक”

जबलपुर से आशुतोष शुक्ला की रिपोर्ट

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

पहली शाम स्वैग वाला गरबा के नाम

1 0
Read Time:3 Minute, 49 Second

जबलपुर | 8/10/2022 |

जबलपुर शहर में डिजिटल भारत न्यूज़ , टेम्पटेशन इवेंट के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से आयोजित होने वाले स्वैग वाला गरबा का कल शाम भव्य शुभारम्भ हुआ, जिसमे शहर भर के सभी प्रतिभागियों एवं नागरिकों ने शिरकत की और शहनाई गार्डन में चलने वाले इस महोत्सव में माँ भवानी के गानों की ताल पर अपने कदम थिरकाए

एवं इस वर्ष शहर के दुर्गा पंडालों का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है,जिसमे श्री नर्मदा दुर्गोत्सव समिति पूर्वा बचखेरा गढ़ा, श्री दुर्गा सेवा मंडल आजाद चौक सदर,वृहत महाकाली समिति कांचघर, बादशाह हलवाई मंदिर ग्वारीघाट,नव युवक दुर्गोत्सव समिति,शिवकला मंदिर माँ शारदा परिवार,अंकित नयन (मूर्तिकार ) का सम्मान किया गया.इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि साध्वी ज्ञानेश्वरी देवी , उत्तरमध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना ,शहनाई गार्डन के संचालक जीतेन्द्र विश्वकर्मा,डिजिटल भारत के संचालक विजय कुमार चौकसे, प्रमोद पटेल, आदि मौजूद रहे.

त्रिदिवसीय चलने वाले इस गरबा महोत्सव की आज दूसरी शाम 7 बजे से आरम्भ होगी एवं विशाल ब्रास बैंड,प्रिंस धमाल बैंड की प्रस्तुतियां होंगी जिसके असोसिएट है फ्लाई अवे फाउंडेशन ,हमारा जबलपुर ,कैफ़े 4 यू,जबलपुर डायरी, SS इवेंट, स्टूडियो जेनेसिस,डिजिटल डैडी,ट्रडेंट इवेंट,रेगोलिक इवेंट, जबलपुर नगरी , शिवाय इवेंट,क्रिस्टल इवेंट, नंदा प्रोडक्शन,श्री राघव सेवा संसथान, कोरियोग्राफर – धीरज पखुरिया,हैरी सर ,चंद्रेश सर नैना जी ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा, इस कार्यक्रम के आयोजक और डिजिटल भारत एवं टेम्पटेशन इवेंट के संचालक श्री प्रमोद पटेल ने बताया की हर वर्ष की तुलना मैं इस वर्ष यह महोत्सव और अधिक भव्य है , शहर एवं अन्य शहर से आने वाले प्रतिभागियों हर वर्ष की तुलना में और अधिक भाग लिया है, आने के वाले आगामी दो दिनों में अधिक से अधिक संख्या में आने की गुजारिश की . आगे उन्होंने बताया की डिजिटल भारत न्यूज़ एवं टेम्पटेशन इवेंट इसी तरह आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, हमारा अगला इवेंट पुलिस प्राइड अवार्ड है जिसमे पुलिस एवं सेवा कार्यों से जुड़े लोगो का सम्मान किया जायेगा .

जबलपुर से आशुतोष शुक्ला की रिपोर्ट टीम डिजिटल भारत

Happy
Happy
67 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
33 %
Surprise
Surprise
0 %

गरेना फ्री फायर मैक्स में कोड्स और रिडीम करने का आसान तरीका

0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

डिजिटल भारत I गरेना फ्री फायर मैक्स कई मायनों में गरेना फ्री फायर के समान है, एक यह है कि इसके खिलाड़ी गेम के इन-गेम आइटम को भी फ्री में हड़प सकते हैं। गरेना फ्री फायर की तरह, गरेना फ्री फायर मैक्स खिलाड़ी भी इन-गेम आइटम जैसे कैरेक्टर, स्किन, हथियारों, आदि का दावा करने के लिए रिडीम कोड (Redeem Code) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप भी अगर गरेना फ्री फायर गेम को खेलना पसंद करते हैं तो आइए आप लोगों को लेटेस्ट कोड्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. देखिए कोड्स और रिडीम करने का आसान तरीका
प्लेयर्स के बीच बैटल रॉयल गेम का काफी क्रेज है और जब बात होती है मल्टीप्लेयर गेम की तो हर कोई गरेना फ्री फायर मैक्स की बात करता है. आप भी अगर डेली अपने दोस्तों के साथ फ्री फायर मैक्स गेम को खेलते हैं तो आप जानते होंगे कि रिडीम कोड्स की अहमियत क्या है.
Free Fire Codes: देखें तरीका

स्टेप 1: प्लेयर्स को सबसे पहले कोड रिडीम करने के लिए पर https://reward.ff.garena.com/en/ जाना होगा.
स्टेप 2: इसके बाद अकाउंट में लॉग-इन के लिए गूगल आईडी, ट्विटर, फेसबुक, VK ID का इस्तेमाल करें.
स्टेप 3: रिडीम कोड्स को बॉक्स में डालने के बाद कंफर्म बटन दबाएं.
स्टेप 4: कंफर्म बटन पर टैप करने के बाद आप लोगों को ओके बटन मिलेगा, इसपर टैप करें.
अगर ऊपर दी गई कोड्स की लिस्ट में से कोई कोड अगर इस्तेमाल ना हो तो इसका मतलब ये है कि आप लोगों से पहले कई प्लेयर्स इस कोड का इस्तेमाल कर चुके हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि इन कोड्स को इस्तेमाल करने की एक लिमिट है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %