0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

जबलपुर । जबलपुर के सिटी हॉस्पिटल के संचालक सरबजीत सिंह पर एक बार फिर केस हुआ है। एक वकील की शिकायत पर सिटी हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ मामला जबलपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ओमती पुलिस ने बताया की दोपहर को जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता महेंद्र श्रीवास अपने साथियों के साथ थाने में आकर सरबजीत सिंह मौखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं शहर के एसबीआई कॉलोनी में सट्टा लगाने वाले 3 सटोरियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस को सट्टा लगाने की जानकारी मुखबिर से मिली थी।

ओमती पुलिस थाने में रिपोर्ट देते हुए शिकायककर्ता वकील ने बताया की जिला अदालत में वो अपनी सीट पर बैठे हुए थे। तभी सरबजीत सिंह मोखा अपने साथियो के साथ आये और वाद विवाद और गाली गलौज करने के साथ ही धक्का मुक्की भी की। शिकायतकर्ता की शिकायत पर ओमती थाना पुलिस ने सरबजीत सिंह मोखा पर केस दर्ज किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें