0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

सिवनी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया कि कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास भी है। जो स्वस्थ शरीर के साथ तनाव मुक्त जीवन और एकाग्रता व समर्पितता का भाव जाग्रत कराता है। योग करने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिय़ा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के महामंत्री तुलेश डहरवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के उपाध्यक्ष शुभम राजपूत, नगर अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े व नगर के पदाधिकारी तेजस तिवारी, नवीन बघेल, सूर्यपाल बघेल, आयुष कुल्हाड़े, गोपाल कुशवाहा, चंचल पटवा, सुनील मालवीय, हिमांशु ठाकुर उपस्थित रहे। साथ ही पातंजली की ओर से नरेश मिश्रा, सरिता ओझा, श्वेता मिश्रा सहित अन्य उपस्थि रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें