0 0
Read Time:6 Minute, 50 Second

डिजिटल भारत l वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनो द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं परंतु इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता हैं। हम ये जानने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से तथा श्वसन में लाभ देता हैं। जब आप सुन्दर विचारो के संग होते हैं तो जीवन यात्रा शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती हैं।जानें क्यों है हमारे शरीर के लिए जरूरी21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। हम आपको इस मौके पर योग के कुछ ऐसे फायदों से रूबरू करवा रहे हैं, जिनका नियमित रूप से अभ्यास करअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस [International Yoga Day 2024 ]जल्द आने वाला है। इस दिवस को पूरी दुनिया में 21 जून को मनाया जाता है। योग को ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी दिनचर्या में शामिल करें और इसके परिणाम से लाभान्वित हों, इसी के मद्देनजर योग दिवस मनाना शुरू किया गया।

कुछ शालो से लोगों में बहुत तनाव पैदा हुआ है। आप मानें या न मानें , लेकिन योग का तनाव खत्म करने में बहुत अहम योगदान देता है। योग फिजिकल और मेंटल
के लिए बहुत फायदेमंद है। हम आपको यहां कुछ कारण बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप कभी भी योग को मना नहीं कर पाएंगे।
अच्छी नींद में मददगार लॉकडाउन में कई लोगों का पूरा शेड्यूल बदल जाने की वजह से नींद खराब हुई है। रिसर्च से पता चला है कि योग और उसके फायदों की वजह से इंसोमेनिया वाले लोगों को मदद मिलती है। नियमित रूप से अभ्यास करने पर दिमाग को आराम मिलता है और शरीर आराम लेने के लिए तैयार होता है। दीवार तक पैर करके आगे की ओर झुकते हुए (विपरीतकरणी), शवासन, रिक्लाइनिंग बटरफ्लाई कुछ योग मुद्रा हैं, जिनसे रात में अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है।शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योगासन, शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ मन को शांत करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगासनों में शारीरिक मुद्राओं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान का संयोजन किया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने से लेकर सेहत को बूस्ट देने तक के लिए योगासनों का अभ्यास करना सहायक हो सकता है। प्राणायाम से लेकर कई तरह की योग मुद्राओं का अभ्यास आपको शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इसके फायदों के बारे में जानते हैं। नियमित योग के क्या फायदे हैं?
योग आपके संपूर्ण फिटनेस स्तर में सुधार करके आपके शरीर की मुद्रा और लचीलेपन को भी बेहतर बनाता है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए योगासनों का रोजाना अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।
रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
शरीर को आराम मिलता है।
आपके आत्मविश्वास में सुधार होता है।
तनाव की समस्या कम होती है।
शरीर के समन्वय में सुधार होता है।
आपकी एकाग्रता में सुधार होता है।
बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद करता है।
पाचन और डायबिटीज की समस्या से राहत दिला सकता है। ये योगासन माने जाते हैं फायदेमंद
शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ कमर-पीठ के दर्द को कम करने के लिए सेतुबंधासन और भुजंगासन योग का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। वहीं सूर्य नमस्कार, वृक्षासन जैसे अभ्यास शारीरिक समन्वय और एकाग्रता को बढ़ावा देते हैं। प्राणायाम का अभ्यास आपके मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट देने के साथ कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।इन बातों का रखें विशेष ध्यान
वैसे तो योग आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, फिर भी यदि आप गलत मुद्रा में इसका अभ्यास करते हैं तो इससे मांसपेशियों में खिंचाव आने की दिक्कत हो सकती है। योग करते समय सुरक्षित रहने के लिए इसका सही तरीके से अभ्यास किया जाना आवश्यक है। पहले धीरे-धीरे इसकी शुरुआत करें और समय के साथ इसे बढ़ाते जाएं। अपनी सेहत के हिसाब से योग का चयन करने के लिए किसी विशेषज्ञ की सहायता ले लें।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें