0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

झांसी । प्रदेश की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है झांसी जो बुंदेलखंड की राजनीति के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखती है। झांसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें शामिल हैं जो झांसी और ललितपुर जिलों में स्थित हैं। इस सीट में झांसी की चार में से तीन विधानसभा सीटें और ललितपुर की दोनों विधानसभा सीटें शामिल हैं। झांसी सदर, मऊरानीपुर, बबीना, ललितपुर और महरौनी विधानसभा सीटें झांसी लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। इन पांच में से चार विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है जबकि एक पर भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस काबिज है। झांसी में हुए 17 लोकसभा चुनाव में 9 बार कांग्रेस, 5 बार भारतीय जनता पार्टी, एक-एक बार भारतीय लोकदल, बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहराया है।

वर्तमान समय में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनुराग शर्मा सांसद हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर पर सवार होकर प्रचंड वोटों से जीत दर्ज की। अनुराग वैद्यनाथ ग्रुप के मालिक हैं। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। जीत दर्ज कर उन्‍होंने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट पर हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को 8 लाख 9 हजार 272 वोट, सपा उम्‍मीदवार श्याम सुन्दर सिंह यादव को 4 लाख 43 हजार 589 वोट, कांग्रेस के शिव शरण कुशवाहा को 86 हजार 139 वोट और नोटा को 18 हजार 239 वोट मिले थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें