0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

पटना । ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसी दौरान बिहार में सीएम नीतीश कुमार से लेकर सभी पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। बीजेपी ने बिहार में अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। लेकिन दूसरी तरफ ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बिहार में राजनीति भी गरम हो गई है। एक तरफ इस हादसे के बाद सारे देश में गम का माहौल है तो दूसरी तरफ आरजेडी ने बगैर नाम लिए सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला है। राष्ट्रीय जनता दल ने हादसे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। ये ट्वीट शनिवार की सुबह 11 बजे किया गया। इसमें राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। ये ट्वीट शनिवार की सुबह 11 बजे किया गया। इसमें ने लिखा कि ‘दुःखद रेल हादसा। एक दौर था जब देश रेल मंत्री का नाम जानता था। रेल बजट अलग पेश होता था। रेलवे का निजीकरण नहीं हुआ था। युवाओं को रेलवे में लाखों नौकरियां मिलती थीं। अब कोई रेल मंत्री को नहीं जानता! सारी हरी झंडी केवल और केवल एक आत्ममुग्ध प्रचारमंत्री दिखाता है। ने लिखा कि ‘दुःखद रेल हादसा। एक दौर था जब देश रेल मंत्री का नाम जानता था। रेल बजट अलग पेश होता था। रेलवे का निजीकरण नहीं हुआ था। युवाओं को रेलवे में लाखों नौकरियां मिलती थीं। अब कोई रेल मंत्री को नहीं जानता! सारी हरी झंडी केवल और केवल एक आत्ममुग्ध प्रचारमंत्री दिखाता है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी संदेश में कहा गया है कि ‘सीएम नीतीश कुमार इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।’ वहीं बिहार में विपक्षी बीजेपी ने तत्काल अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें