0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। टीएस सिंहदेव के बाद अब नंद कुमार साय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नंद कुमार साय हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बता दें बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के बाद पार्टी ने बड़े फैसले लिए हैं।

बुधवार को पार्टी की बैठक के बाद टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का पहला उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी का फोकस आदिवासी वोटर्स हैं। नंद कुमार साय आदिवासी के बड़े नेता माने जाते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें