0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

मुंबई । प्रत्युषा बनर्जी की 10 अगस्त को 32वीं बर्थ एनिवर्सरी है। प्रत्युषा आज हमारे बीच नहीं हैं। अगर होतीं, तो धूमधाम से अपना 32वां बर्थडे मनातीं। ‘बालिका वधू’ में आनंदी बींदणी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं प्रत्युषा ने बेहद कम उम्र में स्टारडम पा लिया था। ‘बालिका वधू’ उनका पहला टीवी शो था। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। लेकिन किस्मत न जाने प्रत्युषा बनर्जी के लिए क्या लेकर आई थी। एक अप्रैल को 2016 में एक्ट्रेस की मौत हो गई। किसी ने कहा कि प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया, तो किसी ने कहा कि एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने उन्हें इसके लिए मजबूर किया था। बेटी प्रत्युषा के जाने के बाद परिवार का भी बुरा हाल हो गया। प्रत्युषा बनर्जी का परिवार किस हाल में पहुंच गया था, जानते हैं? तब सिद्धार्थ शुक्ला ने उनकी मदद की थी।

प्रत्युषा बनर्जी को इस दुनिया से गए हुए 7 साल हो चुके हैं। लेकिन परिवार अब भी इंसाफ की आस में दर-दर भटक रहा है। एक्ट्रेस की मौत आज भी उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए बड़ी पहेली बनी हुई है। प्रत्युषा की मौत के बाद कहा जाने लगा था कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है। लेकिन उनके माता-पिता का दावा था कि बेटी का मर्डर किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें