0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

मुंबई। टीवी सीरियल में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के किरदार निभा चुकीं आमना शरीफ इन दिनों पर्दे से गायब हैं। उन्होंने कई हिट शोज किए हैं। कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं। आमना शरीफ ने एक्टिंग से पहले मॉडलिंग की थी। वह कई टॉप ब्रैंड्स की मॉडल रह चुकी हैं।

आमना शरीफ को ऊंचाई से डर लगता है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था। बताया था कि वो बचपन से ही एक्रोफोबिया से ग्रस्त हैं।

आमना शरीफ के पिता भारतीय तो मां बहरीन की पारसी थीं। एक्ट्रेस का पालन-पोषण मुंबई में हुआ था। हालांकि वह शादी से पहले मुस्लिम थीं, लेकिन 2013 में शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया।

आमना शफीर ने राजीव खंडेलवाल के साथ ‘कहीं तो होगा’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को खास पसंद आई थी। इसके बाद इन्होंने ‘कुमकुम- प्यारा सा बंधन’, ‘काव्यांजलि’, ‘करम अपना अपना’ जैसे तमाम टीवी शोज किए थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें