0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

जबलपुर । पिछले पांच दिनों तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में भारी वर्षा करने के बाद मानसून ने राह बदल ली है। कमदबाव का क्षेत्र कमजोर होने के साथ ही बिहार की तरफ बढ़ने लगा है। जिसके कारण अब मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारें पड़ती रहेंगी। 9 अगस्त के बाद जरूर मौसम की रंगत बदलने लगेगी। रिमझिम फुहारों के बीच धूप, बादल के बीच अठखेलियां भी देखी जा सकेगी। आज रविवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं जबलपुर में बीते छह दिनों से धूप नहीं निकली है।

वहीं मानसून सीजन में अब तक हुई वर्षा की बात करें तो सीजन में अब तक कुल वर्षा 900.4 मिलीमीटर यानी 35.4 इंच हो चुकी है। बीते तीन दिनों में ही करीब 12 इंच वर्षा दर्ज की गई है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने से शनिवार को लगभग दो मिलमीटर वर्षा दर्ज की गई। बहरहाल कुछ दिनों के अंतराल के बाद ही सही पर जिस तरह से वर्षा हो रही है उससे ये संभावना जताई जा रही है कि सितंबर माह तक औसत वर्षा का कोटा पूरा हो जाएगा। जबलपुर में औसतन 52 इंच वर्षा होती है अब महज 17 इंच ही शेष है। वहीं गत वर्ष आज के दिन तक 601.9 मिलीमीटर यानी 23.6 इंच हुई थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें