0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

पेरिस । 14 जुलाई को फ्रांस के पेरिस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफिल टावर को देखने जाएंगे। यह पहला मौका नहीं है, जब कोई भारतीय PM एफिल टावर देखने जा रहा हो। जून 1985 में भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब फ्रांस दौरे पर गए थे, तब वह भी एफिल टावर गए थे।उन्होंने एफिल टावर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था। एफिल टावर पर राजीव ने फ्रांस के PM फ्रांकोइस मिटर्रैंड को हाथी का एक बच्चा गिफ्ट किया था, जो वह भारत से अपने साथ लेकर गए थे।पेरिस की जान कहे जाने वाले इस एफिल टावर को 134 साल पहले 1889 में बनाया गया था। 330 मीटर लंबे इस टावर को बनाने में 70 लाख किलो लोहे का इस्तेमाल हुआ। 300 मजदूरों ने 2 साल 2 महीने और 5 दिन कड़ी मेहनत कर इस भव्य ढांचे को तैयार किया था।

साल 1886 की बात है। दुनियाभर में मेले कराने वाली एक कंपनी ‘एक्सपोजिशन यूनिवर्सल’ ने 3 साल बाद पेरिस में एक शानदार मेले के आयोजन का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि फ्रांसिसी क्रांति के 100 साल पूरे होने पर 1889 में इस मेले का आयोजन होगा। इस मेले में एंट्री के लिए एक भव्य गेट बनाया जाना था। इस गेट की डिजाइन बनाने के लिए एक कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें