0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

जबलपुर। गोरा बाजार थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। इसमें करीब 88 लाख रूपये नगद लिये गये थे, जिसके बाद अब पैसा लौटाने के नाम विवाद शुरू हो गया है और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है।शिकायतकर्ता पवन अडनानी निवासी अनंततारा फेस-1 बिलहरी गोराबाजार के अनुसार कशिश कपूर ने उनसे दो बार में लगभग 88 लाख रूपये की राशि अपने किसी काम के लिये ली। जो अब बार-बार मांगने के बाद भी नहीं दे रहा है। इस बीच बीते दिनों इसी बात को लेकर ओमती क्षेत्र स्थित विनोद मेडीकल के समीप शिकायतकर्ता पवन अडनानी के साथ कशिश कूपर ने अश्लील बर्ताव करते हुये जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी लिखित शिकायत फरियादी पवन अडनानी ने पुलिस में दी है। जिसके बाद जांच उपरांत केंट पुलिस ने धारा 420 और 409 का मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है। दीवान चश्मे के नाम पर एक दुकान है। पहले कशिश कपूर की एक दुकान हुआ करती थी जो अब नौ से ज्यादा हो गई हैं। इसे पीछे भी इसी तरह से पैसों का गबन का कहा जा रहा है। इस तरह की चर्चा व्यापारिक क्षेत्रों में भी सुनी जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया है कि साल 2017 में उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के लिये एक ग्रुप बनाया, इसमें सभी ने कलेक्शन करते हुए करीब 1 करोड़ की राशि एकत्र की। इस राशि का उपयोग वे आपस में जरूरत के अनुरूप करते थे। इसी के चलते 1 जून 2022 को सिटी काफी हाउस, सदर में कशिश कपूर ने 32 लाख रूपये मांगे और इसके साथ एक नोट पत्र भी दिया है। जिसमें कहा गया था कि जिसमें ग्रुप के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जो रकम ले रहा है उसे अपना काम होते ही जल्द लौटा देगा। इसके बाद 11 जून को फिर से पैसों की जरूरत बताकर 24 लाख ले लिये। कशिश कपूर ने लेन-देन वाला रजिस्टार भी रख लिया। पवन अडनानी और बाकी उनके मित्र गारमेंट्स आदि के कारोबार से जुड़े हुए हैं। व्यापार से जुड़ी रकम को उन्होंने ग्रुप के सदस्यों की आवश्यकता के लिये एकत्र किया था। इस ग्रुप में राजकुमार बतरा, सेवकराम, प्रेम विश्वकर्मा, चंद्रशेखर चौबे आदि शामिल हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें