FILE PHOTO: Whatsapp logo is seen in this illustration taken, August 22, 2022. REUTERS/Dado Ruvic/Illustration
डिजिटल भारत l WhatsApp पर इस साल कई धमाकेदार फीचर्स लॉन्च होने वाले हैं, जिससे कॉलिंग, मैसेज सहित कई चीजें करना आसान हो जाएंगी. सिक्योरिटी के मामले में भी वॉट्सएप बदलाव करता रहता है.
अब वॉट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को कॉलिंग शॉर्टकट बनाने की अनुमति देगा. Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर के साथ, कॉन्टेक्ट्स की लिस्ट में सिर्फ कॉन्टैक्ट सेल को टैप कर कॉलिंग शॉर्टकट बनाना संभव होगा.
जैसे ही यह अपडेट आएगा तो नया कॉलिंग शॉर्टकट ऐप में जुड़ जाएगा. इसको होम स्क्रीन पर जोड़ दिया जाएगा. यह फीचर उन यूजर्स के लिए मददगार होगा जो एक ही व्यक्ति को बार-बार कॉल करते हैं और बार-बार एक ही प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहते हैं, यानी हर बार एप्लिकेशन को खोलना और कॉन्टेक्ट को सर्च करना.
रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉलिंग शॉर्टकट बनाने की क्षमता पर काम चल रहा है और भविष्य में एप्लिकेशन के अपडेट में जारी की जाएगी. पिछले महीने, यह बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को उनकी ऑरिजनल क्वालिटी में फोटो भेजने की अनुमति देगा.
प्लेटफॉर्म ड्राइंग टूल हेडर के भीतर एक नए सेटिंग आइकन को एकीकृत करने की योजना बना रहा है, जो यूजर्स को किसी भी फोटो की गुणवत्ता को आकार देने की अनुमति देगा,
उन्हें उनके द्वारा भेजी जा रही फोटो की क्वालिटी पर अधिक नियंत्रण प्रदान करेगा, खासकर जब फोटो को ऑरिजनल क्वालिटी में भेजना आवश्यक हो।
