0 0
Read Time:5 Minute, 2 Second

डिजिटल भारत I यूक्रेन संकट के बीच भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ को तेज कर दिया है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन पर विदेश मंत्रालय ने अगले 24 घंटों के लिए 18 उड़ानें निर्धारित की गई हैं। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, आज और कल में विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7,400 से अधिक भारतीयों को लाया जाएगा।

आज-कल में भारत आएंगे 7400 स्टूडेंट्स

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि आज और कल में विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज करीब 3,500 भारतीय अपने आ रहे है। वही शनिवार को 3,900 से अधिक भारतीयों की घर वापसी होगी। मंत्रालय के अनुसार, नागरिकों को लाने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ायी जा रही है और अगले दो दिनों में विशेष उड़ानों के जरिए 7,400 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। भारत सरकार के ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अगले 24 घंटों में 18 विमानों की दिल्ली, मुंबई और हिंडन में लैंडिंग होगी।

पाकिस्तानी छात्र भारतीय झंडा लेकर निकले

इस बार भी यूक्रेन संकट में पाकिस्तानी छात्र भारत के झंडे लेकर युद्धग्रस्त इलाके से निकल रहे हैं। पाकिस्तान के छात्रों ने बताया था कि उन्हें यूक्रेन से निकलने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान अपने नागरिकों को वहां से निकालने में सफल नहीं हो रहा है इसलिए वहां के छात्र भारतीय तिरंगा लेकर छात्रों के साथ वहां से निकल रहे हैं।

दिल्ली और मुंबई पर लैंड हुए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान

शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान लैंड हुए। एयरपोर्ट पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने छात्रों का स्वागत किया। इंडिगो का विमान यूकेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली के हवाई अड्डे पहुंचा। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने छात्रों का स्वागत किया। वहीं, स्टूडेंट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा। भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके बताया कि शुक्रवार को यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को लेकर 18 विमान आ रहे हैं।

रूस भी देगा भारत को सुरक्षित गलियारा

खारकीव समेत यूक्रेन के कई बड़े शहरों में रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन में बिगड़ते हालत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए पुतिन से चर्चा की। उधर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन की सेना पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से कहा कि यूक्रेनी सेना ने वहां मौजूद भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें मानव शील्ड के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ यूक्रेन की सेना भारतीयों को रूसी क्षेत्र में जाने से रोक रही है। रूस ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए रूसी सशस्त्र बल हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं। भारत जैसे चाहेगा, वैसे हम उन्हें (भारतीय नागरिकों) रूसी क्षेत्र से अपने खुद के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन या भारतीय विमान से उनके घर भेजने को तैयार हैं।’

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें