सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय azadi ka amrit mahotsav [https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/photo/2021/aug/ph202183101.png] केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले ने एमसीडी के नजफगढ़ जोन में कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड वितरित करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया; नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए
केन्द्रीय मंत्री ने देश की स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित करने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के अथक योगदान की सराहना की; उनके कार्य की परिस्थितियों में कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग एवं निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया
प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2026 9:02AM by PIB Delhi केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय राजधानी में मटियाला स्थित एमसीडी सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एमसीडी के नजफगढ़ जोन के कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड जारी करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (नमस्ते) योजना के तहत कचरा बीनने वाले श्रमिकों को औपचारिक रूप से पहचान और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को चिह्नित किया। इस योजना का उद्देश्य देशभर में स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
‘नमस्ते’ कार्ड के साथ-साथ मंत्री ने उपस्थित कचरा बीनने वाले श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्यबल को स्वास्थ्य सेवा कवरेज का लाभ उपलब्ध कराया गया।
अपने संबोधन में श्री अठावले ने भारतीय शहरों को स्वच्छ रखने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के अथक योगदान की सराहना की और उनके कार्य को देश के स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य संबंधी प्रयासों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने श्रमिकों को उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार लाने तथा कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।
[https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image001_20260904090336_9d41f6.jpg]
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री रामदास अठावले
[https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260904090342_72038c.jpg]
नजफगढ़ जोन के 300 से अधिक कचरा बीनने वाले श्रमिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्ययोजना (नमस्ते) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्रीय क्षेत्र की एक योजना है। इसे सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों तथा कचरा बीनने वाले श्रमिकों सहित स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक सुरक्षा, श्रमिकों की औपचारिक पहचान, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच, कौशल विकास तथा जोखिमपूर्ण स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण पर ध्यान केद्रित करना है। इसका लक्ष्य देशभर में जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई की कार्य प्रणालियों को समाप्त करना है।
***
पीके/केसी/केपी
(रिलीज़ आईडी: 2306633) आगंतुक पटल : 170 इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English [https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2306622], Urdu [https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2306655], Gujarati [https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2306629], Kannada [https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2306658]
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले ने एमसीडी के नजफगढ़ जोन में कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड वितरित करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया; नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए केन्द्रीय मंत्री ने देश की स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित करने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के अथक योगदान की सराहना की; उनके कार्य की परिस्थितियों में कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग एवं निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2026 9:02AM by PIB Delhi केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय राजधानी में मटियाला स्थित एमसीडी सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एमसीडी के नजफगढ़ जोन के कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड जारी करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम ने राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (नमस्ते) योजना के तहत कचरा बीनने वाले श्रमिकों को औपचारिक रूप से पहचान और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को चिह्नित किया। इस योजना का उद्देश्य देशभर में स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
‘नमस्ते’ कार्ड के साथ-साथ मंत्री ने उपस्थित कचरा बीनने वाले श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्यबल को स्वास्थ्य सेवा कवरेज का लाभ उपलब्ध कराया गया।
अपने संबोधन में श्री अठावले ने भारतीय शहरों को स्वच्छ रखने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के अथक योगदान की सराहना की और उनके कार्य को देश के स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य संबंधी प्रयासों के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने श्रमिकों को उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार लाने तथा कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण सहयोग और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।
[https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image001_20260904090336_9d41f6.jpg]
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री रामदास अठावले
[https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260904090342_72038c.jpg]
नजफगढ़ जोन के 300 से अधिक कचरा बीनने वाले श्रमिकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्ययोजना (नमस्ते) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्रीय क्षेत्र की एक योजना है। इसे सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों तथा कचरा बीनने वाले श्रमिकों सहित स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक सुरक्षा, श्रमिकों की औपचारिक पहचान, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच, कौशल विकास तथा जोखिमपूर्ण स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण पर ध्यान केद्रित करना है। इसका लक्ष्य देशभर में जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई की कार्य प्रणालियों को समाप्त करना है।
***
पीके/केसी/केपी
(रिलीज़ आईडी: 2306633) * Share on facebook [https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/socialmedianew/facebook.jpg]
* Share on twitter [https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/photo/2023/aug/ph2023818240601.jpg]
* Share on whatsapp [https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/socialmedianew/whatsapp1.png]
* Share on email [https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/socialmedianew/email1.png]
* Share on linkedin [https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/socialmedianew/linkedin.png]
* Share on facebook [https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/socialmedianew/facebook.jpg]