0 0
Read Time:3 Minute, 56 Second

DB l नाम पूछा… धर्म जाना… और फिर मौत की गोलियां! कुलगाम में आतंकियों ने दो बेगुनाह मजदूरों को बनाया निशाना।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली आतंकी वारदात सामने आई है। केल्लाम इलाके में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी हिंदू मजदूरों की आतंकियों ने कथित तौर पर पहचान पूछने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले ने घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपिंदर के रूप में हुई है। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपिंदर ने शनिवार सुबह श्रीनगर स्थित SKIMS अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

File Photo

पहले पहचान, फिर हमला

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हथियारबंद हमलावर ईंट-भट्ठे पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों की पहचान पूछी और उसके बाद दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पर हमले का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अभी तक किसी संगठन की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

घाटी में हाई अलर्ट, बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षा बल संदिग्धों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।

10 दिनों में दूसरा बड़ा आतंकी हमला

दक्षिण कश्मीर में पिछले दस दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बनती जा रही हैं।

File Photo

पहलगाम हमले की याद हुई ताजा

अप्रैल 2025 में पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। अब कुलगाम में दो प्रवासी हिंदू मजदूरों की हत्या ने एक बार फिर घाटी में आतंकियों की बदलती रणनीति और गैर-स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

सीएम और एलजी ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर सुरक्षाबलों को ऑपरेशन तेज करने तथा हमलावरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *