0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

DB l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पूर्वोत्तर दौरे के तहत मणिपुर पहुंचे। यह दौरा कई मायनों में खास है क्योंकि राज्य में दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार यहां पहुंचे हैं। इम्फाल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने मंच से कहा, “मैं सिर झुकाकर आप सभी को प्रणाम करता हूं। विकास के लिए शांति जरूरी है और मणिपुर को आगे बढ़ाने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा।”

मणिपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हिंसा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य की कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को लेकर सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने बताया कि 2014 के बाद से मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे पर लगातार निवेश बढ़ाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3,700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और नए प्रोजेक्ट्स पर 8,700 करोड़ रुपये का कार्य जारी है।

चूड़चंदपुर में प्रधानमंत्री ने 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें 3,600 करोड़ रुपये की शहरी सड़क, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना, 2,500 करोड़ रुपये की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएँ, मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) प्रोजेक्ट, और नौ स्थानों पर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर जैसे सीमावर्ती राज्य की प्रगति पूरे देश की प्रगति के लिए अहम है। अच्छी सड़कें, रेलवे और डिजिटल कनेक्टिविटी यहां के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगी। उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और विकास में भागीदारी का आह्वान किया।

इस दौरे से न सिर्फ मणिपुर बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। पीएम मोदी का संदेश साफ है शांति होगी तो विकास होगा, और विकास से ही मणिपुर का भविष्य मजबूत होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %