0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

जबलपुर। अस्पताल भवनों में पार्किंग, कम्पांउडिंग और अग्नि सुरक्षा मानकों की व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण के लिए हुआ संवाद कार्यक्रम ।

निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा अस्पताल भवनों, नर्सिंग होम्स में भवन निर्माण, पार्किंग, एम.ओ.एस., अग्निशमन से सम्बंधित मापदंडों के अनुपालन, कंपाउंडिंग और अग्नि सुरक्षा प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में शासन द्वारा जारी गाईडलाइंस के अनुरूप क्रियान्वयन करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाईयों के निराकरण के लिए संबंधित जनों से संवाद कार्यक्रम किया गया।

संवाद कार्यक्रम के संबंध में निगमायुक्त श्रीमती यादव ने बताया कि शासन द्वारा जारी गाईडलाइन एवं मापदण्डों के अनुरूप ही उपरोक्त सभी जगहों पर व्यवस्थाएँ, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नितांत आवश्यक है। जिस पर अस्पताल संचालकों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण हेतु निगमायुक्त द्वारा समस्त नर्सिंग होम्स एवं अस्पताल भवनों की अस्पताल संचालकों की उपस्थिति में भवन निर्माण तथा अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी विस्तृत जाँच किए जाने हेतु समस्त बी.सी.एम.ओ. तथा अग्नि शमन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, बी.सी.एम.ओ. जागेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह कौरव, मनीष तड़से, अग्निशमन अधिकारी कुशाग्र ठाकुर, उपयन्त्री दिग्दर्श सिंह; स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. आदर्श विश्नोई तथा मध्यप्रदेश नर्सिंग होम्स एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन से डॉ. अमरेन्द्र पांडे, डॉ. अविजित विश्नोई, डॉ. संजय नागराज, डॉ. अभिजीत मुखर्जी, डॉ. नवीन कोठरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %