0 0
Read Time:21 Minute, 7 Second

डिजिटल भारत मीडिया और राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद
पुलिसकर्मियों के हौसले, जुनून और जज्बे को सलाम करने के लिए डिजिटल मिडिया एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने मानस भवन सभागार में 75 पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में आई जी,डी आई जी, पुलिस अधीक्षक के मुख्य आतीथ्य एवं जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट उपस्थिति मे के पुलिस कर्मियों को सम्मान पत्र वितरित किए।
मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे आई जी अनिल सिंह कुशवाह, डी आई जी टी के विद्यार्थी, आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक जबलपुर
कार्यक्रम मे विशिष्ट आतीथ्य की भूमिका निभाई अशोक रोहाणी विधायक केंट, नीरज सिंह विधायक बरगी अभिलाष पाण्डेय विधायक उत्तर मध्य, प्रभात साहू नगर अध्यक्ष भाजपा, रिंकू बिज नगर निगम अध्यक्ष, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, महंत बालक दास जी महाराज, जिला बार काउंसिल के अध्यक्ष अध्यक्ष मनीष मिश्रा, भाजपा नगर महामंत्री संदीप दुबे, राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत वाजपेई ने निभाई।
जबलपुर। पुलिसकर्मियों के हौसले, जुनून और जज्बे को सलाम करने के लिए डिजिटल मिडिया एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने मानस भवन सभागार में 75 पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में आई जी,डी आई जी, पुलिस अधीक्षक के मुख्य आतीथ्य एवं जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट उपस्थिति मे के पुलिस कर्मियों को सम्मान पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्लन कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं भगवान श्री गणेश का पूजन कर किया। तत्पश्चात गणेश वंदना एवं मां भगवती की आराधना मायरा शाह एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा किया गया। श्री गणेश आराधना के बाद डिजिटल भारत मीडिया के प्रमोद पटेल, टिंकल शाह, पलक तिवारी एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत भास्कर के सिटी चीफ ब्यूरो वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर तिवारी ने श्रमजीवी पत्रकार परिषद के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डिजिटल मीडिया ग्रुप से जुड़े प्रमोद पटेल ने कार्यक्रम के सम्बन्ध मे विस्तार से अपनी बात रखी उन्होंने कहा की संस्कारधानी में एकबार फिर 10 वे वर्ष मे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस विभाग की सफलताओं और गर्व के क्षणों को साझा किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस की मेहनत और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसमें नए सुरक्षा उपायों, सामुदायिक पुलिसिंग और तकनीकी उन्नति के बारे में भी जानकारी दी गई।
डिजिटल भारत एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा पुलिस प्राइड अवार्ड का सफल आयोजन सभी के प्रयासों से यहाँ संपन्न हुआ।
डिजिटल भारत श्रमजीवी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में आयोजित “पुलिस प्राइड अवार्ड” समारोह मे आई जी श्री अनिल सिंह कुशवाह ने कहा की इस तरह के विशेष विशेष आयोजन का उद्देश्य पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारियों को उनकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। और पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “डिजिटल भारत का यह प्रयास प्रशंसनीय है, मैं इस अवसर पर सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को और उनके परिवार को बधाई और साधुवाद देता हूं साथ ही साथ जो इस बार पुरस्कार से सम्मान से वंचित हुए हैं वह अपना बेस्ट से बेस्ट उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करें इससे आने वाले वर्षों में उन्हें भी सम्मान मिले ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।श्री कुशवाह जी ने कहा की आज का यह कार्यक्रम पुलिस कर्मियों की सफलता और योगदान को मान्यता देने का एक तरीका है। कि इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस विभाग में सम्मानित पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं। ऐसे पुरस्कार न केवल उनके प्रयासों की सराहना करते हैं, बल्कि उन्हें और अधिक प्रेरित भी करते हैं। इससे न केवल सम्मानित पुलिस कर्मियों की आत्म-संयम और सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि पूरे विभाग में एक सकारात्मक माहौल भी बनता है।
डीआईजी जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी ने कहा की पुलिस प्राइड अवार्ड से हमारे पुलिस कर्मियों को मनोबल बढता , यह सराहनीय कार्य है। डिजिटल भारत को बधाई और शुभकामनाएँ। आगे भी यह कार्य इसी प्रकार चलता रहे।” उन्होंने इस पहल की सराहना की और भविष्य में इसी तरह के उत्कृष्ट कार्यों की उम्मीद जताई।हमारी पुलिस टीम ने कठिन परिश्रम और लगन से काम किया है। इस पुरस्कार को पाने के लिए डिजिटल भारत के संचालक प्रमोद पटेल को हार्दिक बधाई साथ ही श्रमजीवी पत्रकार परिषद के परमानन्द तिवारी जी, नालिंकांत बाजपाई और इसके साथ ही उनकी पूरी टीम को भी इस आयोजन के सफल होने की शुभकामनाएँ। यह अवार्ड निश्चित ही उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उनके इस सफल आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
जबलपुर एस पी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस विभाग के प्रति समाज में सकारात्मक छवि बनाने में सहायक होंगे और अन्य क्षेत्रों में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेंगे। मे इस कार्यक्रम की दिल से सराहना करता हु । डिजिटल भारत के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल प्रभावशाली था बल्कि हमारे समाज के लिए प्रेरणादायक भी। हम आशा करते हैं कि ऐसे महत्वपूर्ण और उत्कृष्ट कार्यक्रम आगे भी इसी तरह चलते रहें, ताकि हम सब मिलकर समाज की भलाई के लिए काम कर सकें।
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानन्द तिवारी एवं सयोजक नलिनकांत वाजपेयी ने भी पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रमोद पटेल : पुलिस और पत्रकारों के बीच संवाद और समझ को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन मंच हो सकता है। ताकि दोनों पक्ष समाज सेवा के अपने-अपने दृष्टिकोण और चुनौतियों पर चर्चा कर सकें। इस से पारदर्शिता, भरोसा और सहयोग को मजबूती मिलेगी। पुलिस-पत्रकार का समाज में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है , पत्रकार समाज में पुलिस की भूमिका, उनके सामने आने वाली चुनौतियों, और उनके कामकाज के तरीकों पर रोशनी डाल सकते हैं।
सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को बधाई! आपके कड़ी मेहनत, निष्ठा, और समर्पण के चलते आपको यह सम्मान प्राप्त हुआ है। समाज की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपके इस प्रयास की सराहना करते हुए, हम आशा करते हैं कि आप इसी तरह अपना उत्कृष्ट कार्य जारी रखें और समाज को प्रेरित करते रहें। आपकी मेहनत को नमन। इस अवसर पर कई प्रमुख पुलिस अधिकारियों, स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित नागरिकों नेभी कार्यक्रम की प्रशंसा की और सभी को शुभकामनायें दी । इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस की नई योजनाओं और उनके प्रभावी कार्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
डिजिटल भारत एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा पुलिस प्राइड अवार्ड का सफल आयोजन मे पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया
डिजिटल भारत द्वारा आयोजित इस सफल कार्यक्रम ने न केवल पुलिस विभाग के कर्मियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी बढ़ावा दिया है।डिजिटल भारत मीडिया एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित पुलिस प्राइड समारोह मे परमानंद तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष,नलिन कांत वाजपेई राष्ट्रीय संयोजक,राजेश दुबे महासचिव,मयंक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति, विलोक पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रभारी,राजीव उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष,चंद्रशेखर शर्मा जबलपुर संभागीय महासचिव,सुरेश कांबले प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार गृह निर्माण समिति,
इंजीनियर तरुण सोनाने जिला अध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ, रविंद्र शर्मा जबलपुर जिला अध्यक्ष,शुभम शुक्ला युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष,राकेश मिश्रा अध्यक्ष कर्मचारी प्रोकोष्ठ,रमेश पाठक धर्म व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी, के जी शर्मा बबला भैया संभाग अध्यक्ष रीवा, नीरज अग्रवाल मंडला जिला अध्यक्ष, सावन जायसवाल मैहर जिला अध्यक्ष,ऋषब त्रिपाठी जिलाध्यक्ष सतना,वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेमशंकर तिवारी,कुलदीप तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, शुभरांश तिवारी,उत्पल कांत शर्मा, शिव चौरसिया,अनिल दिक्षित, सुजीत ठाकुर,अवदेश शर्मा, मुकेश मिश्रा सोहन गुप्ता, कैलाश डेहरिया, डॉ मोहित साहू, राजा शुक्ला, दीपक कछवाह, डिजिटल मीडिया ग्रुप से प्रमोद पटेल,पलक तिवारी, लवली चौकसे,दीपा सिंह, दुर्गेश शाह, श्रीमती नीतू शाह,सहित सामाजिक व्यक्तित्व सुनील पटेल,एडवोकेट जय यादव, अनिल वर्मा, श्रीराम पटेल, राजमणि सिंह, श्रीकांत वर्मा कुक्की,दीपक सोनी,गुरु, रवि सिन्हा, अजय भतेले, ब्रजेश शाह, गोपाल कृष्ण जोशी ने मंच पर उपस्थित होकर मंचाशीन अतिथियों के साथ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया इस दौरान सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
डिजिटल मिडिया एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा
ब्लाइंड मर्डर, स्नेचिंग के मामले, वाहन चोरी डकैती, एनडीपीएस एक्ट के आरोपितों से अफीम हेरोइन, चुरा पोस्त अफीम बरामद करने, मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने, जुआ अधिनियम व अवैध असला रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध नशा बेचने वालों की प्रोपर्टी को अटैच करवाने व ध्वस्त करवाने में अहम भूमिका निभाने,
ईनामी बदमाशों को, नशा तस्करी के आभियुक्तों को व उद्धघोषित अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले
पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस थाना प्रभारियोंआरक्षको द्वारा नशा तस्करों, अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पिस्टल कारतूस बरामद करने, चुनाव ड्यूटी के दौरान बहुत मेहनत, लग्न और ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभाने,
सीसीटीएनएस शाखा सीसीटीएनएस साफ्टवेयर पर सभी प्रकार के इनफार्मेशन अपडेट रखने में अहम भूमिका निभाने, महिलाओ के खिलाफ अपराधों का समय रहते निपटारा करना व लोगों की मदद करने मे अहम् भूमिका निभाने वाले निम्न पुलिस कर्मियों को सम्मनित किया जिनमे
श्री सुनील नेमा, सी.एस.पी. बरगी, आशुतोष द्विवेदी डी.एस.पी चुरहट सीधी,
सुश्री आकांक्षा उपाध्याय उप. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक- ओमती,
सुश्री प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक, आधारताल, विवेक गौतम नगर पुलिस अधीक्षक रांझी,
श्रीमती प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी, गोहलपुर, सुश्री वर्षा पटेल, ट्रैफिक पुलिस जबलपुर, प्रवीण सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी मदनमहल, मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी, हनुमानताल, विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी, माढ़ोताल,कमलेश चौरिया, थाना प्रभारी, बरगी, विपिन बिहारी सिंह, थाना प्रभारी, सिहोरा, रजनीश मिश्रा, थाना प्रभारी कैंट, धीरज राज, थाना प्रभारी,श्रीमती निकिता शुक्ला, कार्य. निरीक्षक एस.टी.एफ., मृदुल त्रिपाठी निरीक्षक डी.आई.जी. कार्यालय,
श्रीमती अंकिता तिवारी एस.आई. डी.आई.जी. कार्यालय, राहुल तिवारी एच.सी. डी.आई.जी. कार्यालय, नीरज चौरसिया आरक्षक कार्यालय एसडीओपी सिहोरा, पंचमलाल यादव, ए. एस.आई. थाना, विजयनगर,सुमित मिश्रा, एस.आई. थाना सिविल लाइन, अभिषेक कैथवास एस.आई.थाना तिलवारा, प्रशांत ए.एस.आई. क्राईम ब्रांच, अमित पटेल सायबर सेल, एस.एन.पटेल थाना यातायात, रामजी पाण्डे, दीपक विश्वकर्मा,दुर्गेश दुबे आरक्षक, जितेन्द्र राउत सायबर सेल, श्रीमती नीता बघेल महिला आरक्षक थाना मदनमहल, राजीव दुबे आरक्षक थाना गौरीघाट, आशीष पटेल आरक्षक गौरीघाट,देगेन्द्र बिसेन आरक्षक थाना रांझी, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर आरक्षक, राजेन्द्र शर्मा ए.एस.आई. यातायात घमापुर, भीकम डेहरिया आरक्षक यातायात घमापुर, दुर्गेश चौकसे आरक्षक यातायात घमापुर,रामनारायण सिंह ए.एस.आई. यातायात मालवीय चौक, जितेन्द्र दुबे आरक्षक यातायात मालवीय चौक, अखण्ड प्रताप सिंह आरक्षक यातायात मालवीय चौक, मनीष प्यासी सूबेदार यातायात गढा, मनोज कुमार यादव आरक्षक यातायात गढ़ा, सचिन नामदेव हेड कॉस्टेबल,थाना माढ़ोताल,तीरथ चौरसिया महिला थाना,सुधीर कुमार बेगी थाना प्रभारी पथरिया जिला दमो, रविन्द्र सिंह एस.आई. चौकी न्यूटन थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा,किशोर वामनकर थाना प्रभारी डूडासिवनी जिला सिवनी, अपूर्व भलावी एस.डी.ओ.पी. लखनादौन जिला सिवनी, ललित गठरे एस.डी.ओ.पी. बरघाट जिला सिवनी,
श्रीमती पारुल शर्मा एसडीओपी सिहोरा,सूबेदार राहुल सिंह थाना यातायात मालवीय चौक, सूबेदार रोशनी केसरवानी यातायात घमापुर, प्रभाकर सिंह उपनिरीक्षक, दिनेश गौतम चौकी प्रभारी आनंद नगर,मनीष प्यासी सूबेदार यातायात गढा,रोहित कुशवाहा, उप निरीक्षक थाना खमरिया, भारत अवस्थी, आरक्षक थाना गोसलपुर,बुद्धदेव सिंह थाना खितोला, आरक्षक नागेन्द्र कुमार प्रजापति थाना बेलखेड़ा, राजीव दुबे, आरक्षक रांझी, सचिन प्रधान आरक्षक,दीपक विश्वकर्मा प्रधान आरक्षक, देवेंद्र प्रताप सिंह सी एस पी – गढ़ा जबलपुर, सुश्री रितु उपाध्याय एसआई, जिला नरसिंहपु, पंकज कौरव लिडर थाना ओमती,महेश कुमार ठाकुर प्रधान आरक्षक सहित श्याम बेंड संचालक, काकोरी कांड नाट्य की सफल प्रस्तुति देने वाले मयंक मयंक अग्निहोत्री रिजवान खान संतोष सोनी और संजय गर्ग को भी सम्मनित किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *