0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

इनको मिलेगी जॉब I

डिजिटल भारत I कॉलेजों में जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी जबलपुर दौरे पर आए आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को अनौपचारिक चर्चा में दी। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में रिक्त 3800 पदों पर दो चरणों में एमपी पीएससी के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया दो साल में पूरी होगी।

इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जल्द दी ही भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण में दो हजार और दूसरे चरण में 1800 पद भरे जाएंगे। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की तैयारी की जा रही है।


लागू होगी राज्य युवा नीति I

उच्च शिक्षा आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने बताया कि संभागीय स्तर पर विश्वविद्यालय और कॉलेजों के बीच सामांजस्य स्थपित करने व शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में राज्य युवा नीति भी लागू की जाएगी। इसके लिए कॉलेजों के माध्यम से युवाओं से सुझाव मांगे जाएंगे। ऊर्जा के महत्व को देखते हुए कॉलेजों में ऊर्जा संरक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में उठा शुल्क वृद्धि का मामला I

आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग कर्मवीर शर्मा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में संभागीय समीक्षा बैठक की। इसमें प्राचार्यों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा शुल्क बढ़ाने का भी मामला उठाया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र शुल्क अधिक होने के कारण फॉर्म नहीं भर पाते। इस पर उन्होंने चर्चा कर समाधान निकालने पर जोर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें