0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second

जबलपुर-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजति मोर्चा द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कलसिंह भावर ने संबोधित किया। उनका कहना था भाजपा आदिवासी समाज और अनुसूचित जनजाति को सम्मान देने की दिशा में काम कर रही है। लगातार उनके द्वारा आदिवासी शहीदों के सम्मान के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसे कांग्रेस राजनीति बता रही है। जो कांग्रेस की छोटी मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के सभी गुमनाम शहीदों को याद किया जा रहा है। और देश की नौजवान पीढ़ी उन्हें जान सके। इसके लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आदिवासी शहीदों को सम्मान देने के लिए भी भाजपा काम कर रही है ।और उन्हें गौरव दिलाने की दिशा में प्रयत्नशील कांग्रेस के आरोपों को उन्होंने राजनीति करार दिया।-

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें