0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर खास अभियान चलाने की योजना बनाई है। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम जन्मदिन के मौके पर अपने कार्यकर्ताओं को एकबार फिर से 21 दिनों तक आम जनता के बीच में उतारने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को 21 दिनों तक चलने वाले ‘सेवा एवं समर्पण अभियान’ की शुरुआत करेगी।

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला ‘सेवा एवं समर्पण अभियान’ 7 अक्टूबर तक चलेगा। दरअसल 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इस साल 7 अक्टूबर 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के  प्रधानमंत्री के रूप में वो अपने कार्यकाल के 20 साल पूरे कर रहे हैं। भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता देशभर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
इस खबर को साझा करें